स्मार्ट मीटर और अधिक बिजली बिल के खिलाफ संतों ने भरी हुंकार, काशी में आमरण अनशन शुरू

वाराणसी लाइव हिन्दुस्तान,
Follow us on Google News
share

स्मार्ट मीटर की दुष्वारियाों, अधिक बिजली बिल आने और लोगों को अनावश्यक परेशान करने के खिलाफ संत समाज ने मोर्चा खोल दिया है। काशी में बुधवार को काशी के संत पातालपुरी मठ में धरने पर बैठ गए। संतों ने...

स्मार्ट मीटर और अधिक बिजली बिल के खिलाफ संतों ने भरी हुंकार, काशी में आमरण अनशन शुरू

स्मार्ट मीटर की दुष्वारियाों, अधिक बिजली बिल आने और लोगों को अनावश्यक परेशान करने के खिलाफ संत समाज ने मोर्चा खोल दिया है। काशी में बुधवार को काशी के संत पातालपुरी मठ में धरने पर बैठ गए। संतों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग आए दिन अनाप-शनाप बिल भेजकर परेशान कर रहा है। बिना किसी सूचना के लाइन काट दी जा रही है। इसके कारण मंदिर मठ अंधेरे में हो जा रहे हैं। संतों ने चेताया कि अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विद्युत बिल को लेकर नरहरपुरा स्थित पातालपुरी मठ में श्री वैष्णो समाज के तत्वावधान में आमरण अनशन शुरू किया गया है। महंत बालक दास महाराज इन गड़बड़ियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनके समर्थन में श्री बिहारी मंदिर बड़ा मंदिर के महंत भी उतर आए हैं। संत समाज के महामंत्री सर्वेश्वर शरण जी महाराज ने कहा कि कई बार देखा गया है कि बिजली विभाग अधिक बिल भेज रहा है।

बालक दास महाराज का कहना है कि बिजली बिल में गड़बड़ियों को दूर कराने के लिए कई बार विभाग से शिकायत की गई बावजूद इसके विभाग के इंजीनियर कान में तेल डाल कर सो रहे हैं। उनको संत समाज की तनिक भी परवाह नहीं है। इस मौके पर महंत ईश्वर दास, महंत राजाराम दास, महंत रामनारायण दास, महंत नरोत्तम दास, पुजारी सत्यनारायण दास, पुजारी रामेश्वर दास, लक्ष्मण दास, विजय राम दास आदि मौजूद रहे। 

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।