ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसपा सरकार में मेरी हत्या की साजिश हुई : साध्वी प्राची

सपा सरकार में मेरी हत्या की साजिश हुई : साध्वी प्राची

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली साध्वी प्राची ने शनिवार को फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज वह पहली बार खुलासा कर रही हैं कि सपा सरकार में उनकी हत्या की साजिश रची जा रही थी।...

सपा सरकार में मेरी हत्या की साजिश हुई : साध्वी प्राची
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 04 Aug 2019 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली साध्वी प्राची ने शनिवार को फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज वह पहली बार खुलासा कर रही हैं कि सपा सरकार में उनकी हत्या की साजिश रची जा रही थी। यदि भाजपा की सरकार नहीं आई होती तो उनकी हत्या हो चुकी होती। उन्होंने कश्मीर में 15 अगस्त को तिरंगा फहराने की बात कही।
 
विश्व हिन्दू परिषद की नेत्री साध्वी प्राची शनिवार को मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से कश्मीर में कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्नाव रेपकांड के आरोपी को सजा जरूर मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को नए कानून से न्याय मिला है। अमरनाथ यात्रा पर साध्वी प्राची ने कहा कि यह गंभीर विषय है। कुछ बड़ा होने वाला है। लेकिन इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगी, क्योंकि पंद्रह अगस्त है। जो भी होगा, बड़ा अच्छा होगा। मैं कश्मीर में किसी कार्यक्रम में जा रही हूं। 15 अगस्त को कश्मीर में तिरंगा जरूर लहराएगा। साध्वी प्राची ने इस दौरान मदरसों को लेकर विवादित बयान दिया।

साध्वी बोलीं, हिंदू स्वयं अपनी कांवड़ बनाए, मुकदमा दर्ज

साध्वी प्राची के एक बार फिर से विवादित बोल, जानिए क्या कहा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें