ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआबादी की जमीन को लेकर बवालः रिटायर्ड फौजी ने पिता-पुत्र को मारी गोली, बाप की जान गई

आबादी की जमीन को लेकर बवालः रिटायर्ड फौजी ने पिता-पुत्र को मारी गोली, बाप की जान गई

गाजीपुर में शुक्रवार सुबह जमीन को लेकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि रिटायर्ड फौजी ने गोली चला दी। गोली लगने से पिता की मौत हो और बेटा घायल है।

आबादी की जमीन को लेकर बवालः रिटायर्ड फौजी ने पिता-पुत्र को मारी गोली, बाप की जान गई
Yogesh Yadavहिन्दुस्तान,गाजीपुरFri, 23 Sep 2022 03:56 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गाजीपुर में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर में शुक्रवार सुबह आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर झोंक दिए।

तीन राउंड फायरिंग में पिता-पुत्र को गोली लगी। इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया। बेटे का इलाज चल रहा है। सूचना पर एसपी और एसपी सिटी समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गई है। रिटायर्ज फौजी समेत सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

शिवपुर (सोइया) गांव में मन्नु यादव, गुड्डू यादव, जयराम यादव व अन्य लोगों के बीच आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर 2014 से मुकदमा चल रहा है। मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाने में हुई पंचायत के बाद पुलिस के फैसले के अनुसार अपने अपने कब्जे को लेकर पिलर लगाया जाना सुनिश्चित हुआ था। मन्नू यादव अपने कब्जे को लेकर पुलिस की उपस्थिति में पिलर लगाया गया था। 

रात में ही गांव के रिटायर्ड फौजी जनार्दन यादव, सुभाष यादव और जयराम यादव तीनों सगे भाइयों ने पिलर को उखाड़ दिया। सुबह जब मन्नु यादव के लोगों ने पिलर उखड़ा देखा तो फिर थाने पर जाने की बात कहते हुए नाराजगी जताई। मन्नु यादव सुबह टहलकर वापस लौट रहे थे तभी जनार्दन ने हमला बोल दिया।

महिलाओं ने मन्नू यादव पर पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। चीख सुनकर मन्नू के घर से लोग दौड़े तो रिटायर्ड फौजी जनार्दन यादव ने लाइसेंसी पिस्टल लेकर फायरिंग शुरू कर दी। रिटायर्ड फौजी ने तीन फायर किए। इसमें एक गोली गुड्डू यादव के सीने और दूसरी गर्दन के पास लगी।

तीसरी गोली गुड्डू यादव के बेटे इंद्रजीत की जांघ में लगी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। आरोपी परिवार भाग खड़ा हुआ। गोली से घायल पिता-पुत्र को लेकर परिजन तुरंत अस्पताल भागे। जहां गुड्डू यादव की मौत हो गई। इंद्रजीत का इलाज जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें