Hindi NewsUP NewsRSS chief Mohan Bhagwat will visit Prayagraj on October 12
प्रयागराज आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, 16 अक्टूबर से शुरू होगा अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

प्रयागराज आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, 16 अक्टूबर से शुरू होगा अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

संक्षेप:

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को प्रयागराज जाएंगे। वह 16 से 19 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भाग लेंगे।

Oct 12, 2022 09:47 am ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को प्रयागराज जाएंगे। वह  16 से 19 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भाग लेंगे। उनके 12 से 19 अक्टूबर तक यानी आठ दिन प्रयागराज में प्रवास की जानकारी मिली हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रयागराज के यमुनापार के गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल परिसर 16 से 19 तारीख तक आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होने जा रही है।  इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। ये पहला मौका है जब संघ प्रमुख इतने लंबे समय के लिए प्रयागराज आ रहे हैं। माना जा रहा है कि मोहन भागवत संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ कार्यकारी मंडल के विषयों पर चर्चा करेंगे। 

संघ प्रमुख के आगमन से एक दिन पहले जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री मंगलवार को पूरे दिन प्रशानिक अमले के साथ बैठक स्थल पर डटे रहे। सुरक्षा के इंतजानों की समीक्षा की और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने मोहन भागवत के बुधवार को प्रयागराज पहुंचने की पुष्टि की है। 

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |