ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसंघ प्रमुख भागवत ने पढ़ाया राष्ट्रहित का पाठ

संघ प्रमुख भागवत ने पढ़ाया राष्ट्रहित का पाठ

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संगठनात्मक विस्तार के साथ प्रशिक्षण व विकास योजनाओं पर जोर दिया है। रविवार को झांसी में योजक वर्ग की बैठक में इसके लिए विस्तृत चर्चा की रूपरेखा बनाई गई। भागवत शनिवार रात...

संघ प्रमुख भागवत ने पढ़ाया राष्ट्रहित का पाठ
निज संवाददाता,झांसीMon, 01 Jul 2019 05:19 AM
ऐप पर पढ़ें

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संगठनात्मक विस्तार के साथ प्रशिक्षण व विकास योजनाओं पर जोर दिया है। रविवार को झांसी में योजक वर्ग की बैठक में इसके लिए विस्तृत चर्चा की रूपरेखा बनाई गई। भागवत शनिवार रात झांसी पहुंचे, उनके साथ सह सरसंघचालक सुरेश सोनी भी मौजूद थे। एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन अम्बाबाय में पांच जुलाई तक चलने वाली योजक वर्ग की बैठक में उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ताओं को कई तरह के संदेश दिए।

अखिल भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने राष्ट्रप्रेम का पाठ भी पढ़ाया। देशहित के लिए योजनाओं को लेकर बौद्धिक प्रशिक्षण पर चर्चा की गई। शिविर में 250 योजक वर्ग शामिल होने हैं। रविवार को देश के कई प्रांतों से अखिल भारतीय अधिकारियों का आना जारी रहा। देश के प्रत्येक प्रांत से 4 से 5 प्रांच प्रचारकों को आमंत्रित किया गया है।

गांवों से होकर गुजरेगा देश की खुशहाली का रास्ता : मोहन भागवत

योजक वर्ग में समाज हित पर योजना बनती है 
संघ के पदाधिकारियों की मानें तो योजक वर्ग की बैठकों में समाज हित को लेकर योजना तैयार की जाती है और उन्हें सफल बनाने की रणनीति बनती है। इसके लिए योजनाओं को साकार बनाने के लिए बौद्धिक प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें