ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशBSP में बड़ा फेरबदल: R.S कुशवाहा यूपी प्रदेशाध्यक्ष, राम अचल राजभर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

BSP में बड़ा फेरबदल: R.S कुशवाहा यूपी प्रदेशाध्यक्ष, राम अचल राजभर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आरएस कुशवाहा को राज्य का प्रदेशाध्यक्ष और राम अचल राजभर को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। मायावती ने यह फैसला पार्टी के एक दिवसीय...

BSP में बड़ा फेरबदल: R.S कुशवाहा यूपी प्रदेशाध्यक्ष, राम अचल राजभर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
लाइव हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 26 May 2018 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आरएस कुशवाहा को राज्य का प्रदेशाध्यक्ष और राम अचल राजभर को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। मायावती ने यह फैसला पार्टी के एक दिवसीय अधिवेशन के दौरान लिया। अधिवेशन में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इसके अलावा राष्ट्रीय अधिवेशन में कई अहम फैसले भी लिए गए। 

बसपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिये देश भर से पार्टी के पदाधिकारी, को ऑर्डिनेटर और नेता बुलाए गए। अधिवेशन में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य जोन इंचार्ज, जोन इंचार्ज, राज्यसभा सदस्य, सभी पूर्व और वर्तमान विधायक, विधान परिषद सदस्य, मंडल व जोन इंचार्ज, जिलाध्यक्ष तथा बहुजन वालंटियर फोर्स शामिल हुए।

मायावती का केंद्र सरकार पर हमला, कहा-हर मोर्चे पर विफल रही मोदी सरकार

बता दें कि शनिवार को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी चुनाव में मात देने की रणनीति तैयार करने और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर पार्टी के सभी छोटे और बड़े पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। लखनऊ में मायावती के नेतृत्व में हुई बीएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में राजभर को राष्ट्रीय महासचिव और कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें