रामपुर उपचुनाव से पहले गरजे जयंत चौधरी, कहा- वोटिंग के दिन अन्याय हुआ तो गूंज संसद तक उठेगी
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा है कि 5 दिसंबर को रामपुर उपचुनाव के दौरान अगर रामपुर के लोगों या फिर सपा नेता आजम खां के साथ अन्याय हुआ तो इसकी गूंज संसद तक सुनाई देगी।

इस खबर को सुनें
रामपुर उपचुनाव 2022, रामपुर चुनाव परिणाम, रामपुर चुनाव अपडेट, उत्तर प्रदेश समाचार, हिंदी समाचारराष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पांच दिसंबर को मतदान के दिन यदि रामपुर के लोगों या फिर सपा नेता आजम खां के साथ अन्याय हुआ तो इसकी गूंज संसद तक सुनाई देगी। वह राज्यसभा में यह मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग बिना डरे वोट डालने जरूर जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर हाथरस कांड में पीड़ित परिवार के साथ किए गए वादे को न निभाने का भी आरोप लगाया।
रालोद अध्यक्ष शनिवार को शहर विधानसभा उप चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रत्याशी आसिम खां के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रामपुर के लोगों की गर्मी शांत करना सरकार के बस की बात नहीं है। रामपुर की पहचान आजम खां से जुड़ी हुई है। इसे खत्म नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि रालोद किसानों की लड़ाई लगातार लड़ रही है। किसानों से किए गए वादों को सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है। हाथरस की बेटी के परिवार के साथ किया गया वादा भी मुख्यमंत्री भूल गए हैं। उन्होंने बिलासपुर के किसान के शहीद होने पर नमन किया। कहा कि उसकी कानून की लड़ाई रालोद लड़ रहा है। सरकार सुप्रीम कोर्ट की भी मानने के लिए तैयार नहीं है।
जयंत ने कहा कि किसान परिवारों को न्याय न मिला तो पांच दिसंबर के बाद हम ईंट से ईंट बजा देंगे। पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे भी किसानों के बेटे हैं। वे सिर्फ संविधान के अनुसार ही कार्य करें। हमें वर्दी पर हमें पूरा विश्वास है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार लाना है तो आप पर विश्वास करना ही होगा। कहा कि अब किसानों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई जा रही है। सरकारी स्कूलों को बेचने की तैयारी सरकार कर रही है। स्कूलों का निजीकरण कराया जा रहा है।
योगी को दी मोगैंबो की उपाधि
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग संसद में वंदन करके जाते हैं, अक्सर वह संसद नहीं जाते। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ गुस्से में रहते हैं उन्हें मुस्कराने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री को मोगैंबो की उपाधि दी।