ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरिजर्वेशन ऑफिस के अंदर हुई रिटायरमेंट पार्टी, फिल्मी गानों पर ठुमके लगाने का वीडियो वायरल

रिजर्वेशन ऑफिस के अंदर हुई रिटायरमेंट पार्टी, फिल्मी गानों पर ठुमके लगाने का वीडियो वायरल

जंक्शन के रिजर्वेशन सुपरवाइजर की रिटायरमेंट पार्टी में फिल्मी गानों पर ऑफिस के अंदर जमकर ठुमके लगाए गए। डांस का वीडियो वायरल हो गया। मुरादाबाद मंडल ऑफिस तक कई अधिकारियों के पास वीडियो पहुंच गया।...

रिजर्वेशन ऑफिस के अंदर हुई रिटायरमेंट पार्टी, फिल्मी गानों पर ठुमके लगाने का वीडियो वायरल
बरेली। कार्यालय संवाददाता Fri, 30 Jul 2021 02:51 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

जंक्शन के रिजर्वेशन सुपरवाइजर की रिटायरमेंट पार्टी में फिल्मी गानों पर ऑफिस के अंदर जमकर ठुमके लगाए गए। डांस का वीडियो वायरल हो गया। मुरादाबाद मंडल ऑफिस तक कई अधिकारियों के पास वीडियो पहुंच गया। अधिकारियों ने पार्टी का आयोजन करने वाली एक महिला अधिकारी की भी फटकार लगाई। इस मामले में जांच शुरू करा दी गई है। इस मामले में पीआरएस और सीएमआई को मंडल आफिस तलब किया गया है।

31 जून को बरेली जंक्शन की एक महिला रिजर्वेशन सुपरवाइजर का रिटायरमेंट था। उसी दिन इफको के भी सीबीएस का रिटारमेंट था। कर्मचारियों ने रिटायरमेंट पार्टी रिजर्वेशन आफिस के अंदर ही की। रिजर्वेशन की एक महिला अधिकारी के निर्देशन में पार्टी की व्यवस्था की गई। म्यूजिक सिस्टम आदि लगाया गया। बाहर यात्री टिकट ले रहे थे, अंदर म्यूजिक पर कर्मचारी झूम रहे थे। फिल्मी गानों पर रिजर्वेशन कांउटर के महिला एवं पुरुष कर्मचारी जमकर झूमे। करीब तीन घण्टे तक नाच गाना हुआ। कर्मचारी काउंटर छोड़कर नाच गाना में मस्त थे। लोग रिजर्वेशन कराने को लाइन में लगे। इस बात को लेकर कई यात्रियों ने नाराजगी भी जताई थी।

म्यूजिक अन्ताक्षरी खेली जा रही थी। महिला और पुरुष कर्मचारियों ने गाना गाया। किसी यात्री ने नाच गाना की वीडियो बना ली। पहले तो वीडियो लोकल स्तर पर अधिकारियों को दी गई। मगर यहाँ अधिकारियों ने उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। मामला अधिकारियों ने दबा दिया। दो सप्ताह पहले ही वीडियो वायरल हो गया। जो मुरादाबाद मंडल आफिस अधिकारियों तक पहुँच गया। तब मामले की जांच को आदेश हुए। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने इस मामले शुक्रवार को बरेली जंक्शन की पीआरएस निशा रानी और सीएमआई को तलब किया है। पार्टी में 28 लोग शामिल हुए थे। सभी को जांच के दायरे में लिया गया है।

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा का कहना है, रिटायरमेंट पार्टी का वीडियो मिला है। पार्टी रिजर्वेशन आफिस के अंदर की गई, जो गलत है। इस मामले सबंधित कर्मचारियों को तलब किया गया है। सख्त से सख्त कार्यवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें