ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसहारनपुर में रिश्तों का खून : बेटे से हुआ विवाद तो रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की हत्या 

सहारनपुर में रिश्तों का खून : बेटे से हुआ विवाद तो रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की हत्या 

मामूली बात को लेकर हुए विवाद में रिटायर्ड फौजी ने गुरुवार शाम अपने बेटे को गोली मार दी। बेटे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद खलबली मच गई। पुलिस...

सहारनपुर में रिश्तों का खून : बेटे से हुआ विवाद तो रिटायर्ड फौजी ने गोली मारकर की हत्या 
संवाददाता,सहारनपुर रामपुर मनिहारन। Thu, 09 Jul 2020 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मामूली बात को लेकर हुए विवाद में रिटायर्ड फौजी ने गुरुवार शाम अपने बेटे को गोली मार दी। बेटे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  

वारदात रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र के गांव कंकरकुई में हुई। यहां के निवासी अशोक कुमार फौज से रिटायर्ड हैं। गुरुवार को अशोक कुमार का अपने बेटे रोहित (23) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में विवाद कुछ अधिक ही बढ़ गया। जिसके बाद अशोक अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और रोहित को गोली मार दी। गोली लगने के बाद रोहित घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। रोहित को तुरंत की घायल अवस्था में दिल्ली रोड स्थित एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पिता द्वारा बेटे की हत्या करने की सूचना पर पुलिस में भी खलबली मच गई। पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद एसपी सिटी विनीत भटनागर भी  मौके पर पहुंच गये।  उधर, आरोपी अशोक के पिता ने थाने में पहुंचकर उसके खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रामपुर मनिहारन छोटे सिंह ने बताया कि अशोक और उसके बेटे रोहित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद अशोक ने रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है। 

रामपुर थानाक्षेत्र के गांव कंकरकुई में अशोक कुमार और उसके बेटे रोहित के बीच विवाद हुआ था। अशोक ने गोली करकर रोहित की हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विनीत भटनागर, एसपी सिटी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें