ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रियंका-सिंधिया पर UP की जिम्मेदारी, जमीनी नेता बनवाएंगे सरकार : राहुल गांधी

प्रियंका-सिंधिया पर UP की जिम्मेदारी, जमीनी नेता बनवाएंगे सरकार : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में प्रियंका गांधी और  ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रोड शो किया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य लोकसभा चुनाव के बाद...

प्रियंका-सिंधिया पर UP की जिम्मेदारी, जमीनी नेता बनवाएंगे सरकार : राहुल गांधी
लाइव हिन्दुस्तान टीम एजेंसी ,लखनऊMon, 11 Feb 2019 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में प्रियंका गांधी और  ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रोड शो किया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। इसकी जिम्मेदारी प्रियंका और ज्योतिरादित्य पर है, मेरी जरूरत जहां भी होगी मैं मदद करने को तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि जमीनी नेताओं को जिम्मेदारी देने से ही कांग्रेस की सरकार बनेगी। 


इससे पहले रोड शो के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा अगर इस देश का कोई दिल है तो यह उत्तर प्रदेश है। अब मैंने प्रियंका और (ज्योतिरादित्य) सिंधिया जी को यहां का महासचिव बनाया है। मैंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो सालों से अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ इन दोनों को लड़ना है और प्रदेश में न्याय वाली सरकार लानी है। 

Road Show LIVE: राहुल गांधी बोले, हमारा लक्ष्य विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का है


उन्होंने कहा ''इनका लक्ष्य लोकसभा में जरूर है, मगर इनका लक्ष्य विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाने का है। हम यहां पर फ्रंट फुट पर खेलेंगे। बैक फुट पर नहीं खेलने वाले हैं। जब तक यहां कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक सिंधिया जी, प्रियंका और मैं चैन से नहीं बैठेंगे। हम उत्तर प्रदेश में युवाओं, गरीबों और किसानों की सरकार लाएंगे।''

जोरदार स्वागत के लिये सभी का दिल से धन्यवाद करते हुए राहुल ने राफेल मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर घेरा। उन्होंने कहा देश के चौकीदार ने उत्तर प्रदेश और बाकी प्रदेशों से पैसा चोरी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार ने वायुसेना से पैसा चोरी किया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ''आज आप अखबार पढ़िये। उसमें साफ लिखा है कि नरेन्द्र मोदी ने (राफेल खरीद सौदे में) समानान्तर बातचीत की। मोदी जी ने भ्रष्टाचार के क्लॉज (धारा) को मिटाया और अनिल अम्बानी को 30 हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया।'' इससे पहले, उन्होंने राफेल मामले पर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे भी लगवाये। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें