आरक्षण लिस्ट जारी: एक हजार ग्राम प्रधान पद में 351 अनारक्षित, जानें बाकी कितने गांव किस जाति के लिए हुए रिजर्व
यूपी पंचायत चुनाव के लिए उन्नाव जिले के ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण लिस्ट जारी कर दी गई है। ग्राम प्रधान के कुल 1040 पद में से 689 पद विभिन्न जातियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 351 अनारक्षित रखे...
यूपी पंचायत चुनाव के लिए उन्नाव जिले के ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण लिस्ट जारी कर दी गई है। ग्राम प्रधान के कुल 1040 पद में से 689 पद विभिन्न जातियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 351 अनारक्षित रखे गए हैं। महिला के लिए आरक्षित गांव की संख्या 351 है और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित गांव की संख्या 2 है।
जिला पंचायत की 51 सीटों में 36 पर आरक्षण
जिला पंचायत सदस्य सीटों पर भी आरक्षण जारी कर दिया गया। 51 सीटों में से 36 सीटें आरक्षण की जद में आई हैं। इनमें 17 सीटों पर अनुसूचित जाति, तेरह सीटों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी दावेदारी करेंगे। 17 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। शेष16 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। विकास भवन में सुबह आरक्षण सूची को जानने के लिए लोगों का मेला लगा रहा। विकास भवन, जिला पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर आरक्षण की सूची चस्पा कर दी गई है। जिला पंचायत सदस्य सीटों के लिए 51 सीटों में से 36 सीटें आरक्षित रहेंगी। इसमें 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रखी गई हैं। उनमें छह सीटें अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में गई। तेरह सीटों में से पांच सीटों पर पिछड़ा वर्ग की महिला प्रत्याशी दावेदारी करेंगी। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से बची छह सीटों पर सामान्य वर्ग की महिला दावेदारी कर सकेगी। सोलह सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। यहां किसी भी श्रेणी के प्रत्याशी अपना दावा ठोंक सकते हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रक्रि या से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह अनन्तिम प्रकाशन है, अगर आपत्तियों के बाद कुछ अधिक बदलाव न हुआ तो यही स्थित कायम रह सकती है।