ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा के साथ मिल कर लड़ेंगे यूपी में विधानसभा चुनाव: रामदास अठावले  

भाजपा के साथ मिल कर लड़ेंगे यूपी में विधानसभा चुनाव: रामदास अठावले  

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगी। सीटों के बंटवारे को...

भाजपा के साथ मिल कर लड़ेंगे यूपी में विधानसभा चुनाव: रामदास अठावले  
मुख्य संवाददाता, गोरखपुरWed, 15 Sep 2021 07:56 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ेगी। सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चल रही बातचीत में जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। 26 सितंबर से आरपीआई बहुजन कल्याण यात्रा की शुरुआत सहारनपुर से होगी। यह यात्रा सभी मंडल एवं जिलों में होते हुए 18 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में विशाल जनसभा होगी। 

अठावले, बुधवार को गोरखपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन के बाद बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। इससे भाजपा की राह न केवल आसान होगी बल्कि बहुजन कल्याण यात्रा में पार्टी अपनी ताकत भी दिखाएगी। अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ नहीं हैं। उनकी सरकार ने इस वर्ग के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने कहा कि आरपीआई का कोई सांसद नहीं है, उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया, मंत्री भी बनाया। मंत्रालय भी वह दिया जो 80 फीसदी आबादी से जुड़ा है। 

किसान आंदोलन में किसान नहीं
किसान आंदोलन पर बात रखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के विरोधी नहीं हैं। आंदोलन कर रहे लोग तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं लेकिन क्या बदलाव किए जा सकते हैं कोई जवाब नहीं दे रहे। अभी भी 80 फीसदी किसान सरकार के साथ हैं।

सीएम योगी के कामकाज को सराहा
आठवले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के कार्यकाल की सराहना की। कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में गुंडाराज खत्म हुआ है। सभी जाति और वर्गों के लोगों के हितों की रक्षा की गई है। कोरोना नियंत्रण के लिए इस यूपी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें