रिश्ते की नाबालिग बहन से रेप फिर जबरन गर्भपात, भ्रूण को लेकर थाने पहुंचा पीड़िता का पिता
यूपी के आगरा में एक युवक ने रिश्ते की नाबालिग बहन के साथ रेप किया। वह गर्भवती हो गई तो दवाएं देकर गर्भपात करा दिया। इसकी जानकारी पीड़ित किशोरी के पिता को हुई तो वह भ्रूण लेकर थाने पहुंच गया।
इस खबर को सुनें
आगरा के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव में युवक ने रिश्ते की नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी सात माह की गर्भवती हो गई। आरोपी युवक ने दवाओं की मदद से उसका गर्भपात करा दिया।
जानकारी होने पर किशोरी के पिता भ्रूण को लेकर थाने पहुंच गए। रोते हुए पुलिस को पूरी घटना बताई। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मनसुखपुरा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार, पोक्सो एक्ट व गर्भपात की में मुकदमा दर्ज कर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के भाई ने आठ माह पूर्व नाबालिग किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म किया। किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी डर गई। अब वह सात माह की गर्भवती हो गयी। इसकी जानकारी किशोरी ने युवक को दी।
युवक ने मंगलवार को किशोरी को गर्भपात की दवाएं दीं। इससे उसका गर्भपात हो गया। किसी तरह इसकी जानकारी किशोरी के पिता को हुई। वे गर्भपात के बाद भ्रूण को लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी युवक देवदत्त पुत्र धर्मजीत के खिलाफ कार्रवाई की है।
किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
गिरीश राजपूत, थाना प्रभारी मनसुखपुरा