Hindi NewsUP NewsRape when she became pregnant given medicine her condition worsened
नशा देकर रेप, गर्भवती हुई तो खिला दी दवा, बिगड़ी हालत और फिर..

नशा देकर रेप, गर्भवती हुई तो खिला दी दवा, बिगड़ी हालत और फिर..

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के बरेली में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां नशा देकर पहले रेप किया और फिर गर्भवती हुई तो दवा खिला दी इससे उसकी हालत खराब हो गई।

Jul 21, 2024 01:36 pm ISTDeep Pandey हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली में तलाक पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे दवा खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। भाई ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किला क्षेत्र के एक युवक का कहना है कि उसकी बहन का पांच साल पहले तलाक हो चुका है। अब वह अपने दो बच्चों के साथ दूसरे मोहल्ले में किराये पर रहती है। मोहल्ले में ही रहने वाले पवन नाम के युवक से उनकी बहन की मित्रता हो गई और वह घर आने-जाने लगा। आठ मई की रात 11 बजे पवन उनकी बहन के घर पहुंचा और दोनों बच्चों को बाहर भेज दिया। फिर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उनकी बहन से दुष्कर्म किया। इससे उनकी बहन गर्भवती हो गई। उसने इस बारे में पवन को बताया तो उसने गर्भपात की दवा खिला दी और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

दवाई से उनकी बहन की हालत बिगड़ गई और फिर 17 जुलाई को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शुक्रवार को उन्होंने थाना किला में शिकायत कर पवन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |