ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनाबालिग ने दिया बच्‍चे को जन्‍म, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

नाबालिग ने दिया बच्‍चे को जन्‍म, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग ने बुधवार को बच्चे को जन्म दिया। पुलिस दुष्‍कर्म के आरोपी की तलाश में लगातार छापे मार रही है। इधर, लड़की के परिवारवाले...

नाबालिग ने दिया बच्‍चे को जन्‍म, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,कुशीनगर Wed, 19 Aug 2020 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग ने बुधवार को बच्चे को जन्म दिया। पुलिस दुष्‍कर्म के आरोपी की तलाश में लगातार छापे मार रही है। इधर, लड़की के परिवारवाले न्‍याय के लिए थाने से लेकर सांसद-विधायक के घरों के चक्‍कर लगा रहे हैं। 

लड़की के मुताबिक नौ महीने पहले एक दिन वह खेत की ओर गई थी। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही एक लड़के ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह गांव से कहीं बाहर चला गया। इस बीच लड़की को पता चला कि वह गर्भवती हो गई। उनके लोक लज्जा से डरकर काफी समय तक परिवारवालों को यह बात नहीं बताई। 

इसी दौरान लड़का घर लौटा तो लड़की ने उससे से मिलकर गर्भवती होने की बात बताई और शादी करने की गुजारिश की। लेकिन लड़के ने लड़की को दवा खिलाकर गर्भपात कराने का नाकाम प्रयास किया। धीरे-धीरे लड़की का गर्भ सात महीने का हो गया। परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई तो बुरी तरह परेशान हो गए। उन्‍होंने लड़की से पूछताछ की और इसके बाद सीधे थाने पहुंचे। परिवारीजनों ने लड़के के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़के की तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह फरार हो गया है। इस बीच बुधवार की शाम लड़की ने सीएचसी पर बच्चे को जन्म दिया। लड़की के परिवारीजनों ने लड़के को सजा दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों से लेकर स्‍थानीय सांसद और विधायक तक के यहां गुहार लगाई है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें