ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअश्लील वीडियो बना कर कई साल तक रेप, 2 बार गर्भपात, लड़की ने दोस्त पर किया मुकदमा

अश्लील वीडियो बना कर कई साल तक रेप, 2 बार गर्भपात, लड़की ने दोस्त पर किया मुकदमा

लखनऊ में शर्मनाक घटना सामने आई है। दोस्ती के बाद लड़की का अश्लील वीडियो बना कर कई साल तक रेप किया। 2 बार गर्भपात भी कराया। परेशान लड़की ने दोस्त पर मुकदमा कर दिया है।

अश्लील वीडियो बना कर कई साल तक रेप, 2 बार गर्भपात, लड़की ने दोस्त पर किया मुकदमा
Deep Pandeyहिन्दुस्तान,लखनऊTue, 21 Nov 2023 02:14 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ के सरोजनीनगर में युवती ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाने व फिर इसे वायरल कर सात साल तक यौन शोषण करने का आरोप एक युवक पर लगाया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसका दो बार गर्भपात भी कराया।  इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करना शुरू किया। उसकी हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने अब सरोजनी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सरोजनीनगर के एक गांव में रहने वाली इस युवती का आरोप है कि पड़ोसी हरिओम कुशवाहा का वर्ष 2017 से उसके घर आना जाना था। इस दौरान उससे दोस्ती बढ़ी तो दोनों अक्सर मिलने लगे। इसके बाद हरिओम ने उससे शादी करने की बात कही लेकिन उसने मना कर दिया। अक्टूबर, 2018 में हरिओम उसके घर आया। उसे अकेला देख उसने नशीला पेय पिला दिया। बेहोश होने पर उसका अश्लील वीडियो बना लिया होश में आने पर उसने विरोध किया तो हरिओम ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

होटल में बुलाकर दुराचार किया
पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल न करने व फोटो डिलीट करने की बात कहकर उसे एक होटल में बुलाया। यहां उसके साथ दुराचार किया। इसी तरह उसे सात साल तक ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। मार्च 2023 में वह दोबारा गर्भवती हुई तो उसका फिर गर्भपात करवाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें