ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानपुर: मासूम से दुष्कर्म के बाद भागा आरोपी, पुलिस ने एनकाउंटर में धर दबोचा

कानपुर: मासूम से दुष्कर्म के बाद भागा आरोपी, पुलिस ने एनकाउंटर में धर दबोचा

कानपुर में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे युवक को पुलिस ने एनकाउंटर में धर दबोचा. इस दौरान दुष्कर्म के आरोपी को पैर में गोली लगी है। घटना कानपुर देहात अंतर्गत...

कानपुर: मासूम से दुष्कर्म के बाद भागा आरोपी, पुलिस ने एनकाउंटर में धर दबोचा
हिन्दुस्तान,कानपुरSun, 02 Feb 2020 02:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर में आठ साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे युवक को पुलिस ने एनकाउंटर में धर दबोचा. इस दौरान दुष्कर्म के आरोपी को पैर में गोली लगी है। घटना कानपुर देहात अंतर्गत मूसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आठ साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही परिवार के युवक महेश ने शनिवार देर रात दुष्कर्म किया। इससे मासूम बच्ची की हालत गंभीर हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को गांव आया देख आरोपित बाइक लेकर वहां से भोगनीपुर की ओर भाग निकला।

एसओ मूसानगर ने मासूम को परिजनों के साथ उपचार के लिए भिजवाने के साथ ही आरोपित का पीछा किया। इसके साथ ही कंट्रोल रूम को उसके मुगल रोड पर सट्टी की ओर भागने की सूचना दी। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलते ही एसओ सट्टी ने रैगवां के पास मुगलरोड पर घेरे बंदी कर ली।

वहां पुलिस को देखकर आरोपित ने तमंचे से पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू की दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपित महेश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसको दबोच लिया। घायल को भी पुलिस ने उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी भिजवाया। एसओ मूसानगर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, हत्या के प्रयास आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें