Rampur: DM caught two muslim women came to cast fake votes in burqa during 2nd phase of UP Elections रामपुर: बुर्का पहन फर्जी वोट डालने आईं दो महिलाएं, डीएम ने पकड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Rampur: DM caught two muslim women came to cast fake votes in burqa during 2nd phase of UP Elections

रामपुर: बुर्का पहन फर्जी वोट डालने आईं दो महिलाएं, डीएम ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ने सोमवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग करते हुए दो बुर्कानशीं महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के शहर विधानसभा क्षेत्र में...

Shivendra Singh वार्ता, रामपुरMon, 14 Feb 2022 05:25 PM
share Share
Follow Us on
रामपुर: बुर्का पहन फर्जी वोट डालने आईं दो महिलाएं, डीएम ने पकड़ा

उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ने सोमवार को दूसरे चरण के मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग करते हुए दो बुर्कानशीं महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के शहर विधानसभा क्षेत्र में जीआरपीजी कॉलेज स्थित मतदेय स्थल पर दो बुर्कानशीं महिलाओं को जिलाधिकारी ने फर्जी वोटिंग करते पकड़ लिया। 

जिला नर्विाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने  बताया कि दोनों मां-बेटी हैं और एक ने फर्जी वोट डाल भी दिया था। उन्होने कतार में लगी महिला मतदाताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में पहली घटना संज्ञान में आई है, कोई  ऐसा ना करे, क्योंकि मतदान कार्मिक प्रशक्षिति हैं और कोई फर्जी वोटिंग नहीं हो सकती। पकड़ी गई बुर्कानशीं फर्जी वोट डालने वाली महिलाओं के नाम मुस्कान और रानी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। 

रामपुर में हर इंसान आजम खां के लिए लड़ रहा चुनाव
स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को कहा कि रामपुर में हर इंसान उनके पिता मोहम्मद आजम खां के लिए चुनाव लड़ रहा है। शहर के डिग्री कॉलेज में मतदान करने के बाद अब्दुल्ला ने कहा कि यहां हर इंसान आजम खान है। हर इंसान चुनाव लड़ रहा है। पहले चरण में सपा गठबंधन अच्छा लड़ा है जबकि दूसरा चरण उससे भी अच्छा है। आज भी मुद्दा विकास है और आगे भी यही रहेगा। आजम खां ने रामपुर को विकसित शहरों में ला खड़ा किया है।