ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरामपुर उपचुनाव 2019 : आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा 7716 वोटों से जीतीं

रामपुर उपचुनाव 2019 : आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा 7716 वोटों से जीतीं

सपा सांसद आजम खां का रुतबा रामपुर बरकरार है। तमाम घेराबंदी के बावजूद वह रामपुर में अपनी पत्नी की सीट निकलवाने में कामयाब रहे। आजम की पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य डाक्टर तजीन फातिमा 79043 वोट हासिल कर शहर...

रामपुर उपचुनाव 2019 : आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा 7716 वोटों से जीतीं
लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।Thu, 24 Oct 2019 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा सांसद आजम खां का रुतबा रामपुर बरकरार है। तमाम घेराबंदी के बावजूद वह रामपुर में अपनी पत्नी की सीट निकलवाने में कामयाब रहे। आजम की पत्नी एवं राज्यसभा सदस्य डाक्टर तजीन फातिमा 79043 वोट हासिल कर शहर विधायक चुन ली गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता को 7716 मतों के अंतर से पराजित किया है। भाजपा प्रत्याशी को कुल 71327 वोट मिले हैं।
शहर विधानसभा से नौ बार विधायक रहे सपा नेता आजम खां के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। जिस पर उपचुनाव में सपा ने आजम की पत्नी तजीन फातिमा, भाजपा ने भारत भूषण गुप्ता, कांग्रेस ने अरशद अली खां गुड्डू और बसपा ने रिटायर्ड आईआरएस अफसर जुबैर मसूद खां ने प्रत्याशी घोषित किया था। चुनाव प्रचार के दौरान सत्तादल ने पूरी ताकत रामपुर में झोंक दी थी। संगठन के तमाम ओहदेदारों से लेकर प्रदेश सरकार के कई मंत्री रामपुर में डेरा डाले हुए थे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रामपुर में आकर चुनाव प्रचार किया था। चुनाव प्रचार के दौरान खूब घेराबंदी हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच 21 अक्तूबर को मतदान जिसका परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। कुल 31 राउंड में हुई मतगणना में पहले राउंड से ही तजीन फातिमा ने बढ़त बना ली थी। धीरे-धीरे यह बढ़त 22 हजार से भी ऊपर पहुंच गई थी लेकिन, जब शहर से देहात के बूथों के खुलने का नंबर आया तो यह बढ़त कम होने लगी। अंतिम राउंड तक घटकर फासला सिर्फ 7716 वोटों का रहा। लिहाजा, कुल 79043 वोट पाकर तजीन फातिमा विजयी हो गईं। जबकि, भाजपा के भारत भूषण गुप्ता को 71327, कांग्रेस के अरशद गुड्डू को 4182 और बसपा के जुबैर मसूद खां को महज 3441 वोट हासिल हुए। मतगणना के दौरान मंडी समिति परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें