ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराम मंदिर भूमि पूजन सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने व्यक्त की भावनाएं, लिखा जय श्रीराम 

राम मंदिर भूमि पूजन सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने व्यक्त की भावनाएं, लिखा जय श्रीराम 

अयोध्या कहें या धर्म नगरी या श्रीराम की नगरी कहें...। हर तरफ बस राममय वातारवण बना हुआ है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया...। भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए...।...

राम मंदिर भूमि पूजन सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने व्यक्त की भावनाएं, लिखा जय श्रीराम 
हिन्दुस्तान टीम,अयोध्याWed, 05 Aug 2020 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या कहें या धर्म नगरी या श्रीराम की नगरी कहें...। हर तरफ बस राममय वातारवण बना हुआ है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया...। भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए...। सोशल मीडिया पर कोई दीपावली मना रहा है, तो कोई श्रीराम के कलियुगी वनवास खत्म होने की चर्चाएं कर रहा है। आम दिनों अपनी फोटो लगाकर लोगों की लाइक लेने वालों ने अपना फेसबुक स्टेटस बदल लिया। भगवान श्रीराम के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की या फिर सिर्फ भगवान श्रीराम की तस्वीर लगाकर जय श्रीराम के आगे तीन डॉट लगाकर छोड़ दिए।

अपनी भावनाएं व्यक्त करने का आज के दौर में सबसे सशक्त माध्यम सोशल मीडिया ही बनकर उपभरा है। फेसबुक, ट्विटर या फिर वाट्सऐप...। सोशल मीडिया के ये तीनों ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जहां भावनाएं व्यक्त करने की पूरी आजादी है। शायद ही कारण है कि कोविड-19 के चलते राम मंदिर का भूमिपूजन में शामिल न हो पाने का मलाल नहीं दिखाई दिया। राम मंदिर भूमि पूजन के इस खास मौके पर सोशल मीडिया में लोग दिवाली मना रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर और वाट्सऐप पर मैसेजेस की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर #अयोध्या_भूमि_पूजन ट्रेंड कर रहा है। साथ ही अपील किया जा रहा है कि लोग अपने घरों में रात को दिए जलाएं और इस खास दिन का जश्न मनाएं।

भावनाओं का इजहार कुछ इस अंदाल में किया जा रहा है। सचिवालय में अनुसचिव सिद्ध शरण पांडेय फेसबुक पर अपनी भावना ‘ऊँ सत्यनाम जय श्री राम’ लिखकर व्यक्त करते हैं। संजय श्रीवास्तव अपने फेसबुक पर अयोध्या में हुई सवाजट की चार खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखते हैं कि ‘या फाइनली आई वाज अबाउट टू मेनटेन दैट... कल दीवाली है’। पंडित नारायण पाठक अपने फेसबुक पर श्रीराम भगवान की तस्वीर फोस्ट करते हैं और साथ में लिखते हैं कि ‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के कलियुगी वनवास की समाप्ति और श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के पावन पल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 सचिवालय के ही अनुसचिव प्रवीण कुमार सिंह श्रीराम भगवान की तस्वीर और मंदिर के प्रस्तावित प्रारूप की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखते हैं कि ‘प्रभु श्रीराम की जय’। क्या फेसबुक और क्या ट्विटर और क्या वाट्सऐप सोशल मीडिया पर ऐसे न जाने कितने पोस्टों के सहारे लोगों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें