ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभारत को महान विश्वगुरु बनाना है तो शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : राजनाथ सिंह 

भारत को महान विश्वगुरु बनाना है तो शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : राजनाथ सिंह 

लखनऊ में अंबेडकर सभागार में एकल अभियान के तीन दिवसिय परिवर्तन कुंभ के समापन समारोह में भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल जी और राष्ट्रीय संत...

भारत को महान विश्वगुरु बनाना है तो शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी : राजनाथ सिंह 
लखनऊ । हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Feb 2020 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ में अंबेडकर सभागार में एकल अभियान के तीन दिवसिय परिवर्तन कुंभ के समापन समारोह में भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल जी और राष्ट्रीय संत मेश भाई ओझा जी ने एकल अभियान द्वारा निस्वार्थ भाव से आदिवासी, वनक्षेत्र और अतिग्रामीण अंचल के 40 करोड़ से ज्यादा लोगों की सेवा के कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही मंच पर लखनऊ चैप्टर के महासचिव भूपेन्द्र अग्रवाल (भीम) जी मौजूद रहे। 

रक्षामंत्री रजनाथ सिंह जी ने कहा कि – भारत को विश्वगुरु बनाना है तो हर व्यक्ति को शिक्षित और संस्कारी होना जरुरी है, और यही कार्य एकल अभियान कर रहा है। नक्सल, उग्रवाद, आदिवासी वनवासी जैसे इलाके जहां जाने में बड़े-बड़े दिलेर लोगों की हिम्मत नहीं होती, वहां एकल अभियान विद्यालय चला रहा है, उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार दे रहा है, देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर रहा है, वह एक वृहद कार्य है। नए भारत के निर्माण में भी एकल अभियान कार्यकर्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने एकल अभियान से अपनी दृढ़ता और प्रतिबद्धता को जताते हुए कहा कि “परिवर्तन कुंभ के लिए जब लक्ष्मी नारायण गोयल जी ने उन्हें सूचित किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी क्योंकि एकल अभियान ही है जो देश के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। हृदय की गहराईयों से एकल अभियानसे जुड़े हर व्यक्ति का भाईयों का बहनों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरकार्यवाह  डॉ. कृष्ण गोपाल जी ने एकल अभियान के द्वारा गांव-गांव में साक्षरता, अध्यात्म और संस्कारों के संचार से समग्र विकास हो रहा और गांवों से जुड़कर भारत महान बन रहा है। 

राष्ट्रीय संत  रमेश भाई ओझा जी ने कहा कि –“एकल विद्यालय के शिक्षक अति महत्वपूर्ण हैं, वन्दनीय हैं क्योंकि वो कल के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने आवाहन किया कि परिवर्तन कुंभ से देश को शिक्षित करने के साथ संस्कृति और चरित्र निर्माण को लेकर भी बढ़ें ताकि देश का सर्वांगीण विकास में योगदान दें। एकल विद्यालय के वो छात्र जो देश सेवा में सेना, अर्थसैनिक बल एवं पुलिस सेवा में कार्यरत हैं, उन्होंने भी इस कार्यक्रम में माननीय रक्षामंत्री के समक्ष देश की आन-बान शान के लिए सर्वस्व न्यौछावर के लिए वचन दोहराया।  प्रोफेसर मंजूश्री राष्ट्रीय अध्यक्ष एकल संस्थान के द्वारा कृत परिवर्तन कुंभ स्मारिका का विमोचन रक्षामंत्री सहित समस्त मंचासीन अतिथियों ने किया। 

इसके साथ ही कार्यक्रम में एकल अभियान ट्रस्ट के चेयरमैन श्री लक्ष्मी नारायण गोयल जी, संस्थापक सदस्य श्री श्याम जी,  माघवेन्द्र सिंहजी, प्रशांत भाटिया, डॉ. आर वी सिंह, भारतीय लोक शिक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री  नंदकिशोर अग्रवाल जी, अमेरिका एकल फाउंडेशन के चेयरमैन अरुण गुप्ता जी, विश्वहिन्दु परिषद के संयुक्त महामंत्री भी मौजूद रहे। और कार्यक्रम के दौरान एकल अभियान की यूथ विंग की चेयरपर्सन नेहा मित्तल, मेंटर नयनतारा जैन जी के नेतृत्व में भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 22 वर्षों से एकल अभियान का जो विस्तार हुआ है उसके डेटा पर एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। एकल अभियान अब शिक्षा के साथ ग्रामीण इलाकों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें