भाकियू में दो फाड़, नए संगठन ने राजेश सिंह चौहान को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिनाम को बनाया प्रदेश अध्यक्ष 

May 15, 2022 04:05 pm ISTDinesh Rathour हिन्दुस्तान टीम, लखनऊ
share

भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ हो गए हैं। किसानों की नाराजगी के बीच अब दो गुट बन गए हैं। जिसमें दूसरे गुट ने अपना नया नेता भी चुन लिया है। राजेश सिंह चौहान को नया राष्ट्रीय चुना गया है।

भाकियू में दो फाड़, नए संगठन ने राजेश सिंह चौहान को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिनाम को बनाया प्रदेश अध्यक्ष 

किसानों की नाराजगी के चलते भारतीय किसान यूनियन अब दो भागों में बंट गई है। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर राकेश नरेश टिकैत और राकेश टिकैत अलग-थलग पड़ गए हैं। भाकियू के नए संगठन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रविववार को राजेश सिंह चौहान को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। वहीं हरिनाम सिंह वर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

बतादें कि रविवार को लखनऊ में आयोजित भाकियू के संस्थापक स्व.चौ.महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश टिकैत की जमकर आलोचना की गई। इसके बाद संठगन ने अलग गुट बनाने का फैसला किया था। उनकी कथित राजनीतिक गतिविधियों को लेकर किसानों में जबरदस्त नाराजगी भी देखने को मिली है। राकेश टिकैत के समर्थकों और विरोधियों में टकराव टालने के लिए आयोजन स्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। 

महेंद्र सिंह टिकैत की बनाई पार्टी में पड़ी दरार

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा बनाई गई भाकियू पार्टी में अब दरार पड़ चुकी है। दो दिनों से लखनऊ में कार्यकर्ताओं को समझाने का टिकैत का प्रयास असफल दिखाई दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ किसान नेता टिकैत से नाराज चल रहे थे। संगठन की यूपी इकाई के नेतृत्व की नाराजगी की खबर मिलते ही राकेश टिकैत शुक्रवार की रात को ही लखनऊ पहुंच गए थे।  चिनहट विकास खण्ड के नौबस्ता कलां गांव में हरिनाम सिंह वर्मा के आवास पर ही वह ठहरे और देर रात तक उनकी असंतुष्ट गुट से समझौता वार्ता होती रही। मगर इस वार्ता का कोई समाधान नहीं निकल सका। 

किसान आंदोलन के कारण हम निशाने पर: राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने नए संगठन को सलाह दी कि वह केन्द्र या प्रदेश की सरकार का समर्थन न करें क्योंकि इससे देश व प्रदेश के किसानों का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1986 में स्थापित हुई भाकियू से अब तक समय-समय पर कई गुट निकल चुके हैं। इसी क्रम में एक और गुट बन गया। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों पर चले लम्बे और सफल किसान आन्दोलन के बाद से ही भाकियू केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के निशाने पर है।

किसानों की समस्याओँ का करेंगे सकारात्मक हल

अलग गुट के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि देश में एक ऐसे किसान संगठन की जरूरत है जो देश और विश्वव्यापी किसान समस्याओं को लेकर चिंतन मंथन और आन्दोलन की रूपरेखा तैयार कर सके। साथ ही किसानों की समस्याओं को हल करने में अपनी सकारात्मक भूमिका भी सुनिश्चत कर सके। किसानों की बढ़ती उत्पादन लागत और इसके एवज में उन्हें अपनी उपज के मिलने वाले मूल्य को काफी कम करार देते हुए उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए किसानों का एक अच्छा संगठन होना चाहिए जो तथ्यों के साथ सरकार से संवाद कर सके। साथ ही एक वैश्विक मंच होना चाहिए जो बगैर किसी पूर्वाग्रह के दुनिया के किसानों के कल्याण की चिंता कर सके।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।