ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअलीगढ़: राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत खराब

अलीगढ़: राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत खराब

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल किया गया। बताया जाता है कि उनकी आंतों में पानी आने की शिकायत थी। आवश्यक टेस्ट के बाद...

अलीगढ़: राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत खराब
मुख्य संवाददाता,अलीगढ़Sun, 22 Oct 2017 08:45 PM
ऐप पर पढ़ें

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल किया गया। बताया जाता है कि उनकी आंतों में पानी आने की शिकायत थी। आवश्यक टेस्ट के बाद उन्हें रविवार दोपहर में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अलीगढ़ के मूल निवासी कल्याण सिंह भाजपा के दिग्गज नेता रहे हैं। वह दो बार यूपी के मुख्यमंत्री भी रहे। वर्तमान में वह राजस्थान के राज्यपाल हैं, उन्हें आंतों में कुछ दिक्कत हुई तो जयपुर से दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल लाया गया। वहां पर उन्हें भर्ती करा दिया गया। कुछ घंटों बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके बेटे और एटा सांसद राजवीर सिंह ने बताया कि आंतों में पानी आने के कारण बाबूजी को कुछ दिक्कत हो गई थी। अस्पताल में रुटीन चेकिंग के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। अपोलो अस्पताल में ही बाबूजी की रुटीन चेकिंग होती है, उनका स्वास्थ्य ठीक है, चिंता की कोई बात नहीं है।

कार्यक्रम रद कर दिल्ली पहुंचे सांसद 
सांसद राजवीर सिंह को पैतृक कस्बे अतरौली में एक दुकान का रविवार को उद्घाटन करना था, जैसे ही पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिली तो वह दिल्ली चले गए। उधर उनके शुभचिंतकों में भी बेचैनी फैल गई। कई लोगों ने दिल्ली जाने का मन बना लिया, लेकिन जब पता चला कि उनका स्वास्थ्य बेहतर है तो राहत की सांस ली।

इस बार अलीगढ़ नहीं आए कल्याण सिंह
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह होली और दीपावली अधिकांश तौर पर अलीगढ़ में ही मनाते रहे हैं। इस बार वह दीपावली पर शहर नहीं आए। उन्होंने जयपुर के राजभवन में ही दीपावली का पर्व मनाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें