ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रियंका, ज्योतिरादित्य के साथ 11 फरवरी को लखनऊ का दौरा करेंगे राहुल गांधी

प्रियंका, ज्योतिरादित्य के साथ 11 फरवरी को लखनऊ का दौरा करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिन्धिया के साथ 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी लखनऊ आयेंगे। श्रीमती गांधी पूर्वी उत्तर...

प्रियंका, ज्योतिरादित्य के साथ 11 फरवरी को लखनऊ का दौरा करेंगे राहुल गांधी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Feb 2019 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिन्धिया के साथ 11 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी लखनऊ आयेंगे। श्रीमती गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश और श्री सिन्धिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाये गए हैं। 

दोनों नेता 11 फरवरी से 'आपरेशन उत्तर प्रदेश' की विधिवत शुरुआत कर देंगे। पार्टी ने अपने नेताओं के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 23 जनवरी को राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद की जगह प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिन्धिया को यूपी की कमान सौंपी है। यूपी में कांग्रेस संगठन की कमजोर हालत को देखते हुए प्रदेश में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाना दोनों नेताओं के लिए बड़ी चुनौती होगी। लोकसभा चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साथ कांग्रेस को सपा-बसपा गठबन्धन से भी लड़ना होगा।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: SC ने सीबीआई के नागेश्वर राव को भेजा समन
 
पार्टी सूत्रों के अनुसार श्रीमती गांधी और श्री सिन्धिया दोनों सप्ताह में करीब चार दिन पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठ कर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलेंगे। शुरुआत लोकसभा चुनाव को लेकर हर सीट के नेताओं और कार्यकर्ताओं से होगी। 11 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वापस लौट जाएंगे लेकिन श्रीमती गांधी और श्री सिन्धिया दोनों 14 फरवरी तक यहां रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता लोकसभा सीटवार चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर खुद सारी तैयारियों की निगरानी करेंगे। फिलहाल पार्टी ने उनके ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी तेज कर दी है।

SC-ST-OBC के अधिकारों पर हमला है सामान्य वर्ग को आरक्षण: लालू यादव 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें