ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे पर राहुल-प्रियंका गांधी ने जताया शोक

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे पर राहुल-प्रियंका गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को हुए हादसे में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ...

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे पर राहुल-प्रियंका गांधी ने जताया शोक
नयी दिल्ली, एजेंसी Mon, 08 Jul 2019 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को हुए हादसे में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राहुल गांधी ने यहां जारी एक बयान में कहा “लखनऊ से दिल्ली आ रही रोडवेज बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई। इस दुखद समाचार से आहत हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

वहीं प्रियंका  ने कहा “यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई भीषण बस दुर्घटना की खबर स्तब्ध करने वाली है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा के बारे में सोचकर मन विचलित है। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।” 

गौरतलब है कि आलमबाग बस टर्मिनल (लखनऊ) से चलकर दिल्ली जा रही अवध डिपो की एसी जनरथ बस सोमवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे (एत्मादपुर) झरना नाले में गिर पड़ी। बस 30 फुट ऊंचाई से नाले में गिरी। दिल दहला देने वाले हादसे में एक महिला और बच्चे सहित 29 सवारियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 22 को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आगरा आ गए। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है। हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें