ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआप नेता संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना, बोले- राफेल डील में किया गया घोटाला

आप नेता संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना, बोले- राफेल डील में किया गया घोटाला

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राफेल डील मसले पर भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि राफेल डील में 36000 करोड रुपए का गोलमाल किया...

आप नेता संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना, बोले- राफेल डील में किया गया घोटाला
उन्नाव, लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Sep 2018 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राफेल डील मसले पर भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि राफेल डील में 36000 करोड रुपए का गोलमाल किया गया। हर विमान पर 1000 करोड़ रुपए की दलाली खाई गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कहती है कि राफेल डील का समझौता सीधे फ्रांस की कंपनी ने रिलायंस कंपनी से किया था। सवाल किया कि अगर दाऊद इब्राहिम जैसा कोई आतंकवादी फ्रांस से समझौता करके यहां कंपनी खोल दे तो क्या सरकार उसे खोलने की अनुमति देगी। केंद्र सरकार पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाया।

अमेठी:कांवड़ियों ने बम भोले के जयकारों के साथ राहुल का किया स्वागत

उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है। एक बार जानकारी दी जाती है कि उपकरणों के बगैर विमान खरीदा गया है वहीं दूसरी तरफ जानकारी दी जाती है उपकरणों के साथ विमान को 670 करोड रुपए में खरीदा गया है। दो तरह की जानकारी यह साबित कर रही है कि विमान खरीद फरोख्त में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है।

संजय सिंह ने कहा कि सरकार अगर सही है उसने किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं किया है तो जनता के सामने सही बात रखने में आखिर क्यों कतरा रही है। इससे साफ जाहिर है कि दाल में कुछ काला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें