ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहोमगार्ड के हत्‍यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में प्रदर्शन, ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों ने पीट-पीटकर मार डाला था

होमगार्ड के हत्‍यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में प्रदर्शन, ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों ने पीट-पीटकर मार डाला था

होमगार्ड के हत्यारोपी  ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह परिजनों संग ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान और उसके साथियों की...

होमगार्ड के हत्‍यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में प्रदर्शन, ग्राम प्रधान और उसके गुर्गों ने पीट-पीटकर मार डाला था
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,देवरिया Fri, 18 Jun 2021 11:13 AM
ऐप पर पढ़ें

होमगार्ड के हत्यारोपी  ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह परिजनों संग ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान और उसके साथियों की पिटाई से होमगार्ड की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस आधा दर्जन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि 7 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 6 दिन पहले होमगार्ड के सिपाही पुत्र ने कृषि मंत्री से भी गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई थी। थानाध्यक्ष ने 7 दिन में गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।

महुआडीह थाना क्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव निवासी होमगार्ड रमाशंकर चौरसिया जिगनी चौराहे पर मकान निर्माण करा रहे थे। 31 मई को ग्राम प्रधान शैलेश चौरसिया और उसके 12 साथियों ने बिना वजह मकान निर्माण रोकने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने रमाशंकर और छोटे बेटे शिवम की जमकर पिटाई कर दी थी। इलाज के दौरान रमाशंकर की मौत हो गई थी। उनकी हत्या के मामले में महुआडीह पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को जेल भेज दिया था। लेकिन ग्राम प्रधान समेत सात आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 12 जून को होमगार्ड के बड़े बेटे कांस्टेबल सत्यम चौरसिया ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मुलाकात कर महुआडीह पुलिस पर हत्यारों की गिरफ्तारी में हीला हवाली का आरोप लगाया। उसका कहना था कि आरोपी आस-पास के गांव में घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से शुक्रवार को आक्रोशित परिजन महुआडीह थाने पहुंच गए।

ग्रामीणों के साथ पहुंचे मृतक की पत्नी और परिजनों ने थाना गेट पर गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया। थाना गेट पर प्रदर्शन देख पुलिसकर्मी सकते में आ गए। थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाने में लग गए। घंटे भर की मनुहार के बाद परिजन शांत हुए और गेट से किनारे हटे। थानाध्यक्ष ने आरोपियों की सप्ताह भर में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक होमगार्ड के परिजन और ग्रामीण थाने से वापस हुए। थानेदार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें