ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपश्चिमी यूपी से चुनावी सभाओं का आगाज़ करेंगी प्रियंका गांधी, जानिए कब कहां होंगी जनसभाएं

पश्चिमी यूपी से चुनावी सभाओं का आगाज़ करेंगी प्रियंका गांधी, जानिए कब कहां होंगी जनसभाएं

पश्चिमी उत्तर प्रदेश सियासी नजरिए से उर्वर माना जाता है। लिहाजा कांग्रेस अपनी पहली जनसभा यहीं से कर माहौल को गर्माएगी। प्रतिज्ञा यात्रा से पहले तीन जनसभाएं कर जनता में माहौल बनाया जाएगा। वहीं पहली...

पश्चिमी यूपी से चुनावी सभाओं का आगाज़ करेंगी प्रियंका गांधी, जानिए कब कहां होंगी जनसभाएं
लखनऊ। विशेष संवाददाताSun, 19 Sep 2021 10:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश सियासी नजरिए से उर्वर माना जाता है। लिहाजा कांग्रेस अपनी पहली जनसभा यहीं से कर माहौल को गर्माएगी। प्रतिज्ञा यात्रा से पहले तीन जनसभाएं कर जनता में माहौल बनाया जाएगा। वहीं पहली यात्रा अयोध्या से सात अक्तूबर को निकलने पर सहमति बनी है। इन सभी जनसभाओं में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। 29 सितम्बर को मेरठ, दो अक्तूबर को बनारस, 7 को आगरा और 12 अक्तूबर को गोरखपुर में जनसभाएं की जाएंगी। 

अभी तक यह यात्रा 20 सितम्बर को निकाली जानी थी लेकिन बैठकों में तय किया गया कि इससे पहले कुछ जनसभाएं कर माहौल को गर्माया जाएगा और यात्रा की शुरुआत नवरात्रि से की जाएगी। जनसभाओं की शुरुआत मेरठ से होगी। चार जनसभाएं तय हो चुकी हैं, इनमें दो पश्चिमी तो दो पूरब में की जाएंगी। वहीं चित्रकूट में भी जनसभा होनी है लेकिन तारीख अभी तय नहीं है। इन जनसभाओं का खाका तैयार हो चुका है। राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर और सचिव नाइक जिलों के नेताओं के साथ बैठक कर तैयारी कर रहे हैं। 

पहली प्रतिज्ञा यात्रा अयोध्या से

पहली प्रतिज्ञा यात्रा नवरात्र के पहले दिन यानी सात अक्तूबर को अयोध्या से निकालने पर सहमति बन रही है।  सियासी जानकारों के मुताबिक अयोध्या और नवरात्रि का गठजोड़ अनायास ही नहीं है। इसके अपने मायने हैं। यह यात्रा 12 अक्तूबर को गोरखपुर पहुंचेगी जहां जनसभा की जाएगी। वहीं 17 अक्तूबर को दूसरी यात्रा यहीं से शुरू होकर देवरिया, आजमगढ़ जाएगी। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा-हम वचन निभाएंगे की टैगलाइन से साथ 12 हजार किमी की यात्रा निकालने की घोषणा कर चुकी है। लगभग 45 जिलों से यह यात्रा निकाली जाएगी।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें