ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबीजेपी के राज में उत्तर प्रदेश बना 'अपराध प्रदेश', SC जज करें कानपुर कांड की जांच- प्रियंका गांधी

बीजेपी के राज में उत्तर प्रदेश बना 'अपराध प्रदेश', SC जज करें कानपुर कांड की जांच- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के राज में उत्तर प्रदेश 'अपराध प्रदेश' बन गया है। प्रियंका का यह बयान कानपुर...

बीजेपी के राज में उत्तर प्रदेश बना 'अपराध प्रदेश', SC जज करें कानपुर कांड की जांच- प्रियंका गांधी
कानपुर,लखनऊFri, 10 Jul 2020 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के राज में उत्तर प्रदेश 'अपराध प्रदेश' बन गया है। प्रियंका का यह बयान कानपुर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद आया है। कांग्रेस महासचिव ने यह भी मांग की है कि कानपुर कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराई जाए।

प्रियंका गांधी ने कहा, 'बीजेपी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को 'अपराध प्रदेश' में बदल दिया है। विकास दुबे जैसे अपराधी सत्ता में बैठे लोगों की देखरेख में आगे बढ़ रहे हैं और उन्हें बचाया भी जा रहा है। कांग्रेस पूरे कानपुर कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराने की मांग करती है।

प्रियंका गांधी ने एक अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि सारा देश देख रहा है कि बीजेपी सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल डाला है। उनके अपने आंकड़े बताते हैं कि बच्चों के खिलाफ अपराध, दलितों के खिलाफ अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध और अवैध असहलो व हत्याओं के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल बिगड़ चुकी है। विकास दुबे जैसे अपराधी सत्ता में बैठे लोगों की संरक्षण में फल-फूल रहे हैं। उनके बड़े-बड़े व्यवसाय है। इस तरह के लोग खुलेआम अपराध कर रहे हैं और कोई रोकने वाला नहीं है। सभी को पता है कि इन्हें सत्ता के लोगों से ही संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने पूछा कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद हम उन आठ  शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को किस तरह से भरोस दिला सकते हैं कि उन्हें न्याय मिल रहा है और उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कानपुर कांड की जांच कारई जाए ताकि इसकी असलीयत जनता के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि जब तक यह सामने नहीं आएगा कि विकास दुबे को किन नेताओं ने पाला-पोशा और उसे किसका संरक्षण प्राप्त था, तब तक माना जाएगा कि न्याय नहीं हुआ। ऐसे में इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें