प्रियंका गांधी ने कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर बोला हमला, सरकार जवाबदेही से मुंह फेर रही
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नाकाफी तैयारियों ने हाल बुरा कर दिया है और प्रदेश सरकार जवाबदेही से मुंह फेर रही...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नाकाफी तैयारियों ने हाल बुरा कर दिया है और प्रदेश सरकार जवाबदेही से मुंह फेर रही है।
प्रियंका गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि सीएम साहब और उनके अधिकारियों ने बार-बार पर्याप्त बेड होने और कोरोना से लड़ाई में सब कुछ सही होने का दावा किया है लेकिन इन खबरों में लखनऊ का हाल देखकर ही समझ जाएंगे कि यूपी सरकार की नाकाफी तैयारियों, लचर व्यवस्था और कमजोरियों पर पर्दा डालने की नीति ने आज बुरा हाल कर दिया है।
उन्होंने कहा है कि मरीज परेशान हैं, स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं लेकिन सरकार के मुखिया सदी का सबसे कमजोर वायरस जैसे बचकाना बयान देकर जवाबदेही से मुंह फेरे हुए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में बरेली के एक कोविड अस्पताल की तस्वीर लगा कर कहा है कि बरेली कोविड अस्पताल का हाल देखिए। कोविड वार्ड में झरना फूट पड़ा है।