ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमेरठ किसान महापंचायत में ट्रैक्टर से पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोलीं-प्राइवेट मंडी खुलते ही MSP बंद हो जाएगी

मेरठ किसान महापंचायत में ट्रैक्टर से पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोलीं-प्राइवेट मंडी खुलते ही MSP बंद हो जाएगी

कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही कांग्रेस की तरफ से  मुजफ्फरनगर और बिजनौर के बाद रविवार को मेरठ में सरधना के कैली गांव में किसान महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत में कांग्रेस की...

मेरठ किसान महापंचायत में ट्रैक्टर से पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोलीं-प्राइवेट मंडी खुलते ही MSP बंद हो जाएगी
मेरठ लाइव हिन्दुस्तानSun, 07 Mar 2021 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही कांग्रेस की तरफ से  मुजफ्फरनगर और बिजनौर के बाद रविवार को मेरठ में सरधना के कैली गांव में किसान महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ट्रैक्टर से पहुंचीं। महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमला बोला।

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई मेरठ से ही शुरू हुई थी। देश को आजादी किसानों ने दिलाई। किसानों ने लड़ाई इसलिए लड़ी थी कि अंग्रेजों का कानून शोषण कर रहा था। किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा था। ऐसा ही अब इस कानून से होने वाला है। उद्योगपति का ही नियंत्रण रहेगा। धीरे-धीरे सरकारी मंडी बंद हो जाएंगी। प्राइवेट मंडी खुलेंगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना बंद हो जाएगा। सौदा करने वाली कंपनी से सौदा कर लिया। खरबपति के पास चले गए। खरबपति बाद में फसल लेने से मना कर दे तो किसान क्या करेगा। लेकिन सौदे पर खतरा न उतरने और किसान सिर्फ एसडीएम तक जा सकेगा। कोर्ट नहीं जा सकेगा। 

जबतक है दम तब तक लडूंगीं 
प्रियंका ने कहा कि मुझमें जब तक है दम तब तक लडूंगी। इसके लिए चाहे 100 दिन हो या 100 साल हो। कहा कि राहुल ने संसद में किसानों की मौत का मुद्दा उठाया लेकिन किसानों की मौत पर सभी मौन रहे। संसद में कोई सत्ता पक्ष का खड़ा नहीं हुआ। किसानों का अपमान किया गया। आंदोलनजीवी और परजीवी कहकर अपमान हुआ। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली बॉर्डर की तरह गांव गांव आंदोलन कीजिए। जब जब आप संकट में होंगे कांग्रेस खड़ी होगी। दुख हो या सुख तब तब पहुंचेंगे। हम कर्जदार हैं आपके। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। जब तक मुझमें दम है तब तक लड़ूंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें