ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रियंका गांधी की यूपी सरकार से एक साथ काम करने की अपील, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव

प्रियंका गांधी की यूपी सरकार से एक साथ काम करने की अपील, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस के उप्र सरकार के साथ राजनीति मतभेद हो सकते हैं, हैं और रहेंगे भी लेकिन इस समय हम एक साथ खड़े हो सकते हैं। कांग्रेस जनता के साथ कंधा से कंधा...

प्रियंका गांधी की यूपी सरकार से एक साथ काम करने की अपील, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव
लखनऊ। विशेष संवाददाताSat, 17 Apr 2021 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस के उप्र सरकार के साथ राजनीति मतभेद हो सकते हैं, हैं और रहेंगे भी लेकिन इस समय हम एक साथ खड़े हो सकते हैं। कांग्रेस जनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर करेगी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में बेड, ऑक्सीजन, दवाई की कमी है। प्रदेश सरकार का धर्म है कि वह समस्या बढ़ाने व आंकड़ों को छिपाने के बजाय सुलझाने की कोशिश करे। 

उन्होंने कहा कि यह कैसा प्रदेश है जहां 22 करोड़ की जनसंख्या में से केवल 85 लाख को वैक्सीन लगी है। रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए डीएम से स्लिप लेना पड़ रहा है। भारत विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीन मैन्युफैक्चरर है। लेकिन हम पब्लिसिटी के लिए बाहर भेज रहे हैं, एक्सपोर्ट कर रहे हैं। हमारे यहां कमी है। इसकी ठाोस प्लानिंग करनी चाहिए थी। अगर नहीं की तो अब भी समय है और इसकी ठोस रणनीति बनाई जाए। 

उन्होंने प्रदेश सरकार से आक्रामक होने की बजाय संवेदनशील होना चाहिए। मेरी सरकार से अपील है कि गरीब जनता को वित्तीय मदद दी जाए। छोटे दुकानदारों के लिए पैकेज होना चाहिए।  मॉस्क पहनिए, हो सके तो डबल मॉस्क पहनिए और हाथ खूब धोइए। सावधानी जरूरी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी के हालात पर चिंता जताते हुए कहा है कि यहां संक्रमण अब गांवों की तरफ बढ़ रहा है। 10 दिन में संक्रमण सात गुना बढ़ गया है।  शहरों में टेस्ट की भयानक कमी है और उनमें से आरटीपीसीआर आधे से भी कम हो रहा है बाकी एंटीजेन टेस्ट हो रहा है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बनारस, इलाहाबाद में तो टेस्ट में वेटिंग चल रही है। अगर प्रदेश को बचाना है तो अधिकतम आरटीपीसीआर कीजिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें