Hindi NewsUP NewsPrisoner absconding from Banda jail thief caught from jail know where he was hiding
बांदा जेल से 'फरार' शातिर चोर पकड़ाया, जानिये 24 घंटे तक कहां छिपा रहा

बांदा जेल से 'फरार' शातिर चोर पकड़ाया, जानिये 24 घंटे तक कहां छिपा रहा

संक्षेप:

बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल से लापता हो गया शातिर चोर 24 घंटे बाद पकड़ लिया गया है। रविवार की शाम लापता होने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाकर पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया था।...

Jun 07, 2021 07:28 pm ISTYogesh Yadav बांदा। वरिष्ठ संवाददाता,
share Share
Follow Us on

बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल से लापता हो गया शातिर चोर 24 घंटे बाद पकड़ लिया गया है। रविवार की शाम लापता होने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाकर पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया था। माना जा रहा था कि वह फरार हो गया है। इस दौरान 24 घंटे से उसकी तलाश होती रही। मुख्तार अंसारी के कारण हाई सिक्योरिटी वाली जेल से बंदी के फरार होने से पुलिस प्रशासन में खलबली मची रही। मंगलवार शाम बताया गया कि शातिर जेल के अंदर ही झाड़ियों में छिपा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पंजाब की रोपण जेल से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लाने के बाद बांदा मंडल कारागार हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। रविवार शाम करीब सात बजे गिनती के दौरान पता चला कि गिरवां थाने के बरसड़ाबुजुर्ग गांव का रहने वाला शातिर चोर विजय आरख गायब है। सर्च ऑपरेशन के बाद सिक्योरिटी अलार्म बजाया गया और उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया।

देर रात सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ मंडल कारागार फोर्स के साथ जेल पहुंचे। सोमवार को डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी डॉ. सिद्धार्थ शंकर भी पहुंचे और सुरक्षा जांची। इसके बाद डीआईजी कारागार प्रयागराज परिक्षेत्र संजीव त्रिपाठी भी जेल पहुंच गए। इस बीच, जेल अधीक्षक ने कोतवाली में विजय के फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसके बाद पूरे जिले की पुलिस उसे खोजने में जुट गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सोमवार शाम चार बजे बताया कि शातिर जेल से बाहर नहीं भाग पाया था। वह जेल अंदर ही झाड़ियों में छिपा रहा और तलाशी के दौरान पकड़ा गया।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav
योगेश यादव देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं। यहीं के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कामर्स में ग्रेजुएशन किया। काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री (MJMC) ली है। 2001 में अमर उजाला से करियर की शुरुआत की। 2008 में हिन्दुस्तान ज्वाइन किया और चंडीगढ़ के साथ प्रयागराज एडिशन को लांच कराने में भूमिका निभाई। हिन्दुस्तान वाराणसी में लंबे समय तक सिटी और अपकंट्री इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाने के बाद 2020 में डिजिटल टीम का हिस्सा बने। राजनीतिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |