सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी में अब संस्कृत में भी जारी होने लगे प्रेस नोट

Sep 26, 2020 11:01 pm ISTAbhishek Tiwari हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने तमाम निर्णय व कार्यक्रम की जानकारी संस्कृत भाषा में जारी करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में कहा है कि शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां अब संस्कृत...

सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी में अब संस्कृत में भी जारी होने लगे प्रेस नोट

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने तमाम निर्णय व कार्यक्रम की जानकारी संस्कृत भाषा में जारी करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में कहा है कि शासकीय प्रेस विज्ञप्तियां अब संस्कृत भाषा में जारी की जाएंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

इस निर्णय के बाद सूचना विभाग ने कोविड 19 के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई बैठक का प्रेस नोट शनिवार को संस्कृत भाषा में जारी किया गया। इसके लिए विभाग ने संस्कृत के दो जानकार अधिकारियों को भी रखा है। सरकार की ओर से हिंदी व अंग्रेजी में पहले से ही नियमित प्रेस नोट जारी होते हैं। हालांकि प्रयोग के तौर पर पहले भी संस्कृत के प्रेस नोट जारी हुए थे, लेकिन अब यह काम नियमित तौर पर किया जाएगा।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 26, 2020

Abhishek Tiwari

लेखक के बारे में

Abhishek Tiwari

अभिषेक तिवारी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |