ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराष्ट्रपति चुनाव: आठ जुलाई को वोट मांगने लखनऊ आ सकती हैं एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति चुनाव: आठ जुलाई को वोट मांगने लखनऊ आ सकती हैं एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे से चुनावी समर्थन जुटाने आठ जुलाई को लखनऊ आएंगी। हालांकि अभी इस संभावित कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राष्ट्रपति चुनाव: आठ जुलाई को वोट मांगने लखनऊ आ सकती हैं एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू
Dinesh Rathourलखनऊ। ‌‌‌विशेष संवाददाताWed, 29 Jun 2022 09:37 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े सूबे से चुनावी समर्थन जुटाने आठ जुलाई को लखनऊ आएंगी। हालांकि अभी इस संभावित कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुर्मू यहां भाजपा के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से भी मिलेंगी। इसके अलावा गैर भाजपाई दलों से भी वे समर्थन मांगेंगी। उनकी यात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर रणनीति और एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की लखनऊ यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को देर शाम मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कोर कमेटी के सदस्यों संग चर्चा की थी। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में यूपी की भूमिका एनडीए की दृष्टि से बेहद खास है। विधायक के एक वोट का मत मूल्य 208 और सांसद के वोट का मूल्य 700 है। भाजपा व सहयोगियों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा व 25 राज्यसभा सांसदों के मतों का मूल्य तकरीबन 1.21 लाख है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें