ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकानपुर कांड: लखनऊ स्थित आरोपी विकास दुबे के भाई के मकान को ढहाने की तैयारी

कानपुर कांड: लखनऊ स्थित आरोपी विकास दुबे के भाई के मकान को ढहाने की तैयारी

कानपुर में पुलिस के हत्यारोपी विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे का लखनऊ के इंद्रलोक स्थित मकान जे 424 को ढहाया जाएगा। एलडीए ने इसे गिराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के सहायक अभियंता पीके...

कानपुर कांड: लखनऊ स्थित आरोपी विकास दुबे के भाई के मकान को ढहाने की तैयारी
हिन्दुस्तान,लखनऊSat, 04 Jul 2020 07:38 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर में पुलिस के हत्यारोपी विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे का लखनऊ के इंद्रलोक स्थित मकान जे 424 को ढहाया जाएगा। एलडीए ने इसे गिराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के सहायक अभियंता पीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में एलडीए के इंजीनियरों की टीम ने शनिवार को मकान का निरीक्षण किया। फिर इसकी फाइल निकाली गई। मकान को गिराने की प्रक्रिया पूरी करने का काम चल रहा है।

जमीन के मालिकाना हक, निर्माण के मानचित्र व अन्य जरूरी दस्तावेज देखे जा रहे हैं। एलडीए को शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे का यह मकान अवैध बना है। इसे गिराने के लिए अधिकारियों की बैठक चल रही रही है। प्राधिकरण सचिव मंगला प्रसाद सिंह इसको लेकर खुद इंजीनियरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। आज रात में या रविवार को मकान गिराया जा सकता है।

कानपुर स्थित घर को प्रशासन ने गिराया

इससे पहले शनिवार को ही दिन में प्रशासन की एक टीम ने कानपुर जिले के बिकरू गांव पहुंचकर विकास दुबे के किलेनुमा घर को गिरा दिया। पुलिस मकान को जमींदोज करने के साथ ही विकास की लग्जरी कारों जेसीबी से पूरी तरह से डैमेज कर दिया। इसके साथ ही ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के साथ मकान की एक चीज को नेस्तोनाबूत कर दिया। उधर, विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका के चलते लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस भी अलर्ट पर है। लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम ने बताया कि नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है। यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है और चार थाने हैं। हर जगह विकास दुबे की फोटो चस्पा कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें