ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रमोद तिवारी ने कहा, कांग्रेस भाजपा के विकल्प के रूप में उभरी

प्रमोद तिवारी ने कहा, कांग्रेस भाजपा के विकल्प के रूप में उभरी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि भाजपा के झूठ और धोखे के साम्राज्य का तेजी से पतन शुरू हो चुका है। देश और प्रदेश की जनता का भाजपा और उसकी सरकार पर विश्वास...

प्रमोद तिवारी ने कहा, कांग्रेस भाजपा के विकल्प के रूप में उभरी
विशेष संवाददाता ,लखनऊ। Fri, 25 Oct 2019 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि भाजपा के झूठ और धोखे के साम्राज्य का तेजी से पतन शुरू हो चुका है। देश और प्रदेश की जनता का भाजपा और उसकी सरकार पर विश्वास समाप्ति की ओर है। कांग्रेस भाजपा के विकल्प के रूप में उभरी है।  

श्री तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी  हुए 18 राज्यों के 53 उपचुनाव में भाजपा की महज 15 सीटों पर जीत एवं उसके दुगुने से भी ज्यादा 38 सीटों पर हार हुई है। हरियाणा एवं महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में सीटों की संख्या एवं मत प्रतिशत में हुई भारी गिरावट हुई है। कांग्रेस की सीटों की संख्या एवं मत प्रतिशत में व्यापक इजाफा साबित करता है कि कांग्रेस जनता की पहली पसन्द बनकर जनता का भरोसा जीतने में सफल हुई है। 

श्री तिवारी ने कहा कि यूपी के उपचुनावों में जहां कांग्रेस पार्टी का मत प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में लगभग दो गुना बढ़ा है वहीं भाजपा का मत प्रतिशत लोकसभा चुनाव की तुलना में 13.92 प्रतिशत घटा है। बहुजन समाज पार्टी का लोकसभा चुनाव 2019 एवं विधानसभा चुनाव 2017 की तुलना में वोट प्रतिशत क्रमशः 2.24 एवं 5.18 प्रतिशत घटा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने  सपा, बसपा और भाजपा की तुलना में कांग्रेस पार्टी के प्रति अधिक भरोसा व्यक्त किया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें