ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआजमगढ़ में थाना घेरने पहुंची महिलाओं ने खुद पर की केरोसिन डालने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

आजमगढ़ में थाना घेरने पहुंची महिलाओं ने खुद पर की केरोसिन डालने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस की शिाथिलता से नाराज महिलाएं आजमगढ़ में थाना घेरने पहुंची। यहां महिलाओं ने खुद पर केरोसिन डालने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया।

आजमगढ़ में थाना घेरने पहुंची महिलाओं ने खुद पर की केरोसिन डालने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हिन्दुस्तान संवाद,अतरौलिया (आजमगढ़)Fri, 20 May 2022 10:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कार्रवाई की मांग को लेकर अतरौलिया थाने का घेराव करने पहुंचीं महिलाओं के द्वारा खुद पर केरोसिन छिड़कने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। शुक्रवार की शाम को अतरौलिया थाना गेट पर लाठी चार्ज होने से अफरा-तफरी मच गई। जिसे जहां जगह मिली, उधर ही जान बचाने के लिए भाग खड़ी हुईं। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और उनके दो वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। 

अतरौलिया थाने के भेदौरा गांव निवासी कोटेदार के पुत्र सिद्धार्थ सिंह उर्फ गुडलक की 15 मई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गुडलक के पिता अनिल सिंह ने गांव के तीन युवकों सहित अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की शिथिलता से नाराज अनिल के परिवार की महिलाएं अन्य महिलाओं के साथ दोपहर बाद तीन बजे अतरौलिया थाने पहुंच गईं। 50 से अधिक महिलाएं थाने गेट पर घेराव करके बैठ गईं और कार्रवाई की मांग करने लगीं।

महिलाएं दो से अधिक वाहन से पहुंची थीं। इस दौरान पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी की जाने लगी। थाने का घेराव होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर करीब दो घंटे बाद एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। इनके पहुंचते ही दो महिलाओं ने अपने ऊपर केरोसिन छिडक लिया, इस पर आक्रामक हुई पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। महिलाएं इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाईं। पुलिस आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और उनके दो वाहनों को थाने पर रोक कर पूछताछ कर रही है। 

बहनों के उग्र तेवर से आक्रामक हुई पुलिस

अतरौलिया थाने का घेराव करने वालों में मृत युवक गुडलक की दो बहनें श्रेया और साक्षी भी मौजूद थीं। इकलौते भाई की मौत से दुखी बहनें शुक्रवार को पुलिस की लापरवाही से नाराज होकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। संयोग रहा कि जिस समय आत्मदाह के लिए माचिस जला रही थीं, तभी एसपी ग्रामीण पहुंच गए। श्रेया और साक्षी के कृत्य से नाराज पुलिस महिलाओं पर लाठी भांजनी शुरू कर दी। 

आरोपियों के घर चाय, जलपान कर रही पुलिस

मृत युवक गुडलक की बहन श्रेया और साक्षी ने बताया कि उनके भाई की हत्या 15 मई की रात को हुई है। इस मामले में नामजद किए गए आरोपियों में तीन लोग गांव के ही हैं। पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय उनके घर बैठकर चाय,जल पान कर रही है। पुलिस के इस व्यवहार से नाराज होकर सभी थाना घेरने पहुंची थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें