गोरखपुर में घर-घर बिछने लगा पीएनजी का पाइप, जानें CM योगी कब देंगे सौगात, क्‍या होगा रेट

Sep 16, 2021 03:20 pm ISTAjay Singh मुख्‍य संवाददाता , गोरखपुर
share

सीएम योगी आदित्यनाथ अगले हफ्ते गोरखपुर को पीएनजी का तोहफा दे सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ 29.90 रुपये प्रति घन मीटर की दर पर उपभोक्ताओं को उनके रसोई में उपलब्ध होगी। गैस प्रदाता कंपनी टोरेंट ने इसके लिए...

गोरखपुर में घर-घर बिछने लगा पीएनजी का पाइप, जानें CM योगी कब देंगे सौगात, क्‍या होगा रेट

सीएम योगी आदित्यनाथ अगले हफ्ते गोरखपुर को पीएनजी का तोहफा दे सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ 29.90 रुपये प्रति घन मीटर की दर पर उपभोक्ताओं को उनके रसोई में उपलब्ध होगी। गैस प्रदाता कंपनी टोरेंट ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घरेलू उपभोक्ताओं को कनेक्शन 7090 रूपये में उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण की तैयारियों के क्रम में खानीमपुर और सेक्टर 5 गीडा के आवासीय क्षेत्रों में इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। दोनों जगहों पर 46 घरों में पाइप लाइन से गैस पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही 106 घरों में मीटर लग चुका है। ट्रॉयल के साथ ही यहां कनेक्शन देने का काम भी जोरों पर हैं। कंपनी पहले चरण में तारामंडल के तकरीबन 10 हजार घरों तक पाइप लाइन से गैस पहुंचाएगी।

पराग डेयरी को पाइप लाइन से उपलब्ध होगी गैस

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण किए जाने के पूर्व टोरेंट कंपनी ने घरों के साथ वाणिज्यिक संस्थानों में भी पाइप लाइन से गैस आपूर्ति की तैयारी की है। खजनी रोड स्थित पराग डेयरी को गुरुवार से पाइप लाइन से गैस आपूर्ति शुरू होगी। यहां मीटर लगाने आदि का काम पूरा हो चुका है। 

मासिक किस्तों पर मिलेगा कनेक्शन

पीएनजी कनेक्शन के लिए कंपनी ने 7090 रूपये का शुल्क तय किया है। 7090 रूपये के शुल्क में 6000 हजार रुपया सिक्योरिटी के रूप में जमा होगा। यह सुरक्षा राशि 557 रुपये की 12 किस्तो में दी जा सकती है। कनेक्शन सरेंडर करने पर रह रकम वापस कर दी जाएगी। इसके अलावा 500 रुपये ब्याज रहित रिफंडेबल गैस आपूर्ति सुरक्षा राशि 500 रुपये जमा कराई जाएगी। 18 फीसदी जीएसटी के साथ 590 रुपये आवेदन शुल्क शामिल है। 

चूल्हा नहीं सिर्फ नॉब बदलेगा

पीएनजी कनेक्शन के लिए चूल्हा नहीं बदलना होगा सिर्फ नॉब ही बदला जाएगा। कनेक्शन देते समय कंपनी के कर्मचारी चूल्हे के नॉब में बदलाव कर देंगे। पीएनजी ग्राहकों को हर दो महीने पर बिल चुकाना होगा। 

45 फीसद की बचत होगी

एलपीजी की तुलना में पीएनजी से खाना बनाना सस्ता पड़ेगा। तकरीबन 40-45 फीसद की बचत होगी। पीएनजी 29.90 रुपये प्रति यूनिट मिल रही है। पांच सदस्यों वाले परिवार में हर महीने लगभग 18-25 यूनिट गैस खर्च होगी। यानी 600 से 750 रुपये मासिक खर्च आएगा। जबकि एलपीजी सिलेंडर इन दिनों 947 रुपये है। लोगों को गैस के लिए गैस एजेंसियों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। घरों में 24 घंटे पीएनजी पहुंचेगी। पीएनजी में दुर्घटना की आशंका नहीं के बराबर है। लीकेज होने पर गैस तुरंत हवा में घुल जाती है।

पीएनजी: घर पहुंची खुशियों की पाइप लाइन से गैस तो खिले चेहरे

पर्यावरण के लिए अनुकूल और परिवार के लिए सुरक्षित टोरेंट पाइप नेचुरल गैस गीडा सेक्टर 5 की आवासीय कालोनी एवं खानीमपुर गांव में पहुंच गई है। खानीमपुर में 57 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है जिसमें 37 घरों में आपूर्ति के लिए पाइप लाइन लगा दिया है। जबकि 18 घरों के कीचन में ट्रायल रन के अनुसार खाना भी पकने लगा है। 

दूसरी ओर गाड़ी सेक्टर 5 में 127 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 70 आवासीय घरों में पाइप कनेक्शन कर दिया गया है। 35 घरों में आपूर्ति के लिए ट्रायल रन शुरू हो गया है। खानीमपुर में एबीएस कंपनी एवं गीडा सेक्टर 5 में जहांगीर कंपनी रजिस्ट्रेशन और कनेक्शन देने का काम कर रही है। गीडा में कनेक्शन का काम देख रहे प्रवीण कुमार ने जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा घरों में कनेक्शन देने का लक्ष्य है। उन्होंने उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी किया जाएगा। 

और बोली गृहणियां

’’पति भी नौकरी में हैं, अचानक गैस समाप्त हो जाने पर दिक्कत होती थी। अब पाईप लाईन से गैस मिलने से यह समस्या और कीचन में सिलेंडर रखने की झंझट खत्म हो गया। ’’
प्रीति पाल, अध्यापिका, गीडा सेक्टर 5

‘‘ अब गैस भराने के लिए इंतजार करने से मुक्ति मिल गई। यह एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले काफी सस्ता भी है। बर्तन भी काला नहीं पड़ता है। हादसे का भय भी इसमें नहीं है।’’
पूनम सिंह, सेक्टर 5 गीडा

‘‘मुझे तो कोई असुविधा नहीं हो रही, बल्कि यह सुरक्षित एवं आसान भी है। लीक करने या सिलेंडर से कोई हादसा होने का भय नहीं है।  947 रुपये के सिलेंडर के मुकाबले यह सस्ता है।’’
स्मिता सिंह, खानीमपुर

‘‘अचानक सिलेंडर समाप्त होने पर भराने जाने के लिए एक दूसरे से सिफारिस करना पड़ता था। उम्मीद है कि इसका महीने का बिल सिर्फ 500-600 रुपये ही आएगा।’’
लक्ष्मी देवी, खानीमपुर

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |