ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलंदन में रियल हीरो की भूमिका निभा रहीं पीलीभीत की बिटिया, कोरोना से लड़ने का दे रहीं संदेश

लंदन में रियल हीरो की भूमिका निभा रहीं पीलीभीत की बिटिया, कोरोना से लड़ने का दे रहीं संदेश

वो कभी न झिझकी न ही मुसीबातों में हारी। हमेशा समस्याओं से पार पा जाने का जज्बा। उसकी यह आदत पहले परिवारों वालों को समझ नहीं आती थी। पर अब यही शगल उसकी खासियत बन गई। माना जाता है कि लड़कियां संघर्ष और...

लंदन में रियल हीरो की भूमिका निभा रहीं पीलीभीत की बिटिया, कोरोना से लड़ने का दे रहीं संदेश
पीलीभीत। प्रसून शुक्लSat, 28 Mar 2020 12:25 PM
ऐप पर पढ़ें

वो कभी न झिझकी न ही मुसीबातों में हारी। हमेशा समस्याओं से पार पा जाने का जज्बा। उसकी यह आदत पहले परिवारों वालों को समझ नहीं आती थी। पर अब यही शगल उसकी खासियत बन गई। माना जाता है कि लड़कियां संघर्ष और नए प्रतिमान गढ़ने वाली होती है। इसी क्रम में शहर की एक बेटी भी कोरोना जैसी महामारी के बीच सरहद पार दायित्वों को निभा कर चर्चा में है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी पारुल सक्सेना पुत्री वीरेंद्र कुमार सक्सेना यूं तो बीसलपुर के मूल निवासी है। पर इन दिनों शहर में ही पॉश कॉलानी गोदावरी में रहते हैं। पारुल अपने सॉफ्टवेर पति आकाश के साथ लंदन में रहती हैं। बरेली, लखनऊ से शिक्षा दीक्षा करने वाली पारुल वहां ग्रीन कार्ड धारक हैं। पारुल शिक्षा क्षेत्र से जुड़ीं हैं।

लंदन के ही ब्रोमली में एक स्कूल में टीचर पारुल वहां की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ीं हैं। इधर, चीन के कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ने के बाद वहां भी लॉकडाउन है। सब कुछ वहां भी रुका रुका सा। पर आवश्यक सेवाओं को रफ्तार देने वाले अपने कार्य दायित्वों के प्रति न केवल सजग हैं बल्कि पूरी तरह से ईमानदारी भी। इन्हीं कार्य दायित्व का निर्वहन करने वालों में शहर की पारुल भी हैं।

ब्रोमली के स्कूल में शिक्षिका पारुल बताती है कि यहां स्कूलों का ढांचा बेहद एडवांस हैं। स्कूलों में डाक्टर, फौज, पुलिस, स्वास्थ्य और मीडिया कर्मियों के भी बच्चे पढ़ते हैं। कई जगह ऐसा है कि पति पत्नी दोनों ही जॉब में होने के साथ आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं। ऐसे पेरेंटस के बच्चे भी स्कूलों में आते हैं।

सोशल डिस्टेंस को मेनटेन करते हुए यहां के स्कूलों में गतिविधियां की जा रही है, इसका मकसद है कि उन्हें शिक्षा से जुड़ी ऐसी चीजें बताई जा रही है जो सोसाइटी के लिए भी बड़ा संदेश होती हैं। मसलन कैसे हमें महामारी में व्यवहार करना है। क्या-क्या नियम कायदे फॉलो करने हैं।

बच्चों के जरिए जो संदेश समाज में जाता है वह बहुत बड़ा होता है। ऐसे बच्चों के जरिए कोरोना की लड़ाई में पारुल को भी एक शेड्यूल के मुताबिक स्कूल में जिम्मेदारी दी गई है। कोरोना बीमारी से बचाव आदि की तमाम बातें पारुल ने जब अपने यहां माता पिता को बताई तो उन्होंने ने भी बेटी को स्पष्ट कह दिया कि अपना भी ध्यान रखना। हालांकि कहीं न कहीं बेटी के पिता अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सक्सेना और उनका परिवार मन में गर्व महसूस कर रहा है कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में बेटी भी किसी से कम नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें