ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपीलीभीत के कुटीर उद्योग को लगेंगे पंख, सरकार के सुरों से बढ़ेगी बांसुरी की गूंज

पीलीभीत के कुटीर उद्योग को लगेंगे पंख, सरकार के सुरों से बढ़ेगी बांसुरी की गूंज

बाँसुरी के लिए दुनिया मे मशहूर पीलीभीत के इस कुटीर उद्योग को सरकार का साथ मिला है। हिन्दुस्तान की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पीलीभीत की...

पीलीभीत के कुटीर उद्योग को लगेंगे पंख, सरकार के सुरों से बढ़ेगी बांसुरी की गूंज
हिन्दुस्तान संवाद,पीलीभीत। Thu, 14 May 2020 02:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बाँसुरी के लिए दुनिया मे मशहूर पीलीभीत के इस कुटीर उद्योग को सरकार का साथ मिला है। हिन्दुस्तान की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पीलीभीत की बांसुरी को बढ़ावा देने को सरकार कृतसंकल्प है।बाँसुरी के सुरों को टूटने नही देंगे।

बता दे कि लॉक डाउन के दिनों में यह घोषणा होने से पीलीभीत में इस कारोबार से जुड़े 250 परिवारों में ऊर्जा महसूस की जा रही है। प्रति माह 25 लाख के इस कारोबार को सरकार का साथ मिलने से पंख लग जाएंगे। बाँसुरी के लिए असम के सिलचर से आने वाला बांस यहाँ इन लोगो की दिक्कत है। सरकार यहाँ बम्बो हब बनाने के प्रयास करेगी। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने बताया कि बाँसुरी को मजबूत करने को बढ़िया प्रॉजेक्ट बनाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें