ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअयोध्या में आस्था की डगर पर उठे लाखों पग, 14 कोसी परिक्रमा शुरू

अयोध्या में आस्था की डगर पर उठे लाखों पग, 14 कोसी परिक्रमा शुरू

अयोध्या की प्रसिद्ध 14 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के साए में परिक्रमा हो रही है। इस मौके पर अयोध्या व फैजाबाद में देश भर से आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा हैं। परिक्रमा पथ पर जगह-जगह से...

अयोध्या में आस्था की डगर पर उठे लाखों पग, 14 कोसी परिक्रमा शुरू
अयोध्या, हिन्दुस्तान संवादFri, 16 Nov 2018 11:08 AM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या की प्रसिद्ध 14 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के साए में परिक्रमा हो रही है। इस मौके पर अयोध्या व फैजाबाद में देश भर से आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा हैं।

परिक्रमा पथ पर जगह-जगह से श्रद्धालुओं ने परिक्रमा उठायी। अक्षय नवमी पर परिक्रमा का श्रीगणेश हुआ।अक्षय नवमी पर सरयू नदी के स्नान घाटों पर श्रद्धालु दान पुण्य कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए समाजसेवी संगठनों ने परिक्रमा पथ के किनारे कई स्थानों पर कैंप लगाया है। नाश्ता, पेयजल व मेडिकल के कैंप भी लगाए गए हैं। जिला प्रशासन ने भी कैंप लगाया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें