ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशJ&K से धारा 370 हटने के बाद गोंडा के मंदिरों में जले दीप, मनाई गई दिवाली

J&K से धारा 370 हटने के बाद गोंडा के मंदिरों में जले दीप, मनाई गई दिवाली

केंद्र सरकार के सोमवार के ऐतिहासिक फैसले पर सोमवार दोपहर को गोण्डा जश्न ही जश्न रहा वहीं देर शाम मंदिरों और घरों में लोगों ने दीपावली मनाई। खैरा भवानी मंदिर में देर शाम पहुंची महिलाओं ने दीपोत्सव का...

J&K से धारा 370 हटने के बाद गोंडा के मंदिरों में जले दीप, मनाई गई दिवाली
हिन्दुस्तान टीम, गोण्डा।Mon, 05 Aug 2019 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार के सोमवार के ऐतिहासिक फैसले पर सोमवार दोपहर को गोण्डा जश्न ही जश्न रहा वहीं देर शाम मंदिरों और घरों में लोगों ने दीपावली मनाई। खैरा भवानी मंदिर में देर शाम पहुंची महिलाओं ने दीपोत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने इसे लेकर पूजा-अर्चना की और वंदेमातरम का जयघोष किया।

जिले में जगह जगह पटाखे दागे जा रहे हैं और फुलझड़ियां फूट रही है। श्याम मन्दिर में आरती के बाद दीपोत्सव हुआ। महिलाओं आरती गुप्ता, सुमंगला त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गौरव का दिन है। भोलेनाथ ने देश के लोगों की वर्षों की मनोकामना पूरी की है। वहीं सभी इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। लोग सड़कों पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें