सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, हंगामे के बाद यात्री गिरफ्तार

नई दिल्ली से सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला के साथ छेड़खानी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। महिला की शिकायत पर टीटीई ने कंट्रोल रूप को मामले की जानकारी दी। कानपुर के पास हुई घटना के...

offline
सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़खानी, हंगामे के बाद यात्री गिरफ्तार
Yogesh Yadav पीडीडीयू नगर( चंदौली)। निज संवाददाता
Mon, 15 Mar 2021 2:14 PM

नई दिल्ली से सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला के साथ छेड़खानी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। महिला की शिकायत पर टीटीई ने कंट्रोल रूप को मामले की जानकारी दी। कानपुर के पास हुई घटना के बाद ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन (मुगलसराय) पहुंचने पर आरोपी युवक को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाला विजय कुमार है। वह कोलकाता स्थित प्राइवेट फर्म में काम करता है। विजय कुमार नई दिल्ली से सियालदह जा रही 02314 डाउन राजधानी एक्सप्रेस के बी 2 बर्थ संख्या 69 पर सवार होकर कोलकाता जा रहा था। इसी कोच में दिल्ली की महिला सियालदह जा रही थी।

 ट्रेन के कानपुर से रवाना होते ही महिला ने विजय पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला के शोर मचाते ही चलटिकट परीक्षक ने पीडीडीयू जंक्शन पर कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। रविवार की रात 1.19 पर पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुटी है। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Molested Rajdhani Express
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें