ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचार कोठियों का मालिक यह शख्स वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर

चार कोठियों का मालिक यह शख्स वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर

करोड़पति दंपति रामलाल वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने एसएसपी से बहू और बेटे के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब बेटे-बहू ने चार कोठियों के ताले लगाकर...

चार कोठियों का मालिक यह शख्स वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर
कार्यालय संवाददाता। , आगरा।Mon, 11 Nov 2019 07:56 AM
ऐप पर पढ़ें

करोड़पति दंपति रामलाल वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने एसएसपी से बहू और बेटे के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब बेटे-बहू ने चार कोठियों के ताले लगाकर उन्हें घर से बाहर कर दिया है।

शाहगंज राजकुमार शर्मा और उनकी पत्नी गुड्डी को बहू-बेटे ने घर से निकाल दिया है। उनके पास चार-चार कोठियां हैं। लेकिन उनके रहने के लिए कोई जगह नहीं है। अपने बहू बेटे के साथ-साथ बहू के मायके वाले भी उनकी जायदाद पर नजर लगाए हुए हैं। उनके साथ मारपीट करने से गुरेज नहीं करते हैं।

उन्होंने बताया कि उनके एक बेटा और एक बेटी है। उनकी शहर में चार कोठियां हैं और चारों को उनके नाम हैं। लेकिन बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। राजकुमार ने इसकी शिकायत शाहगंज थाने में की, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुआ। 

उन्होंने बताया कि अब वो रामलाल वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर हैं। आश्रम संचालक ने कहा कि दंपति रोते-रोते आश्रम तक पहुंचे थे। वे अपने बहू-बेटे के खिलाफ कार्रवाई कराना चाहते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें