ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशलगातार दो दिन में दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, लंदन से यूपी आई महिला ने किसी को नहीं दी जानकारी 

लगातार दो दिन में दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, लंदन से यूपी आई महिला ने किसी को नहीं दी जानकारी 

आगरा में दो दिन में दो लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को एक युवती का सैंपल पॉजिटिव आया है। युवती 17 मार्च को लंदन से आई थी। वह  खंदारी क्षेत्र के एक इलाके में अपने पिता, मां और भाई के...

लगातार दो दिन में दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, लंदन से यूपी आई महिला ने किसी को नहीं दी जानकारी 
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,आगरा Fri, 27 Mar 2020 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा में दो दिन में दो लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शुक्रवार को एक युवती का सैंपल पॉजिटिव आया है। युवती 17 मार्च को लंदन से आई थी। वह  खंदारी क्षेत्र के एक इलाके में अपने पिता, मां और भाई के पास रह रही थी। इस केस से सकते में आए प्रशासन ने इस इलाके को कोरोना जोन में बदले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए सीज कर दिया है। ये अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है। 
युवती लंदन से आने के बाद घर पर आ गई। यहां वह आराम से अपने परिवार के साथ रही। तबियत बिगड़ने पर गुरुवार को सैंपल लिया गया। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। एंबुलेंस भेजकर युवती और उसके परिवार के अन्य तीन लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए सीज कर दिया है। इस अवधि में इस बिल्डिंग में न तो कोई प्रवेश कर सकेगा और न ही इसमें रहने वाले लोग बाहर जा सकेंगे। बाद में इस अवधि को और बढ़ाया जा सकता है। बिल्डिंग के सभी लोगों की स्क्रीनिंग होगी। सैंपल भी लिए जाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें