ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाग गया था आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव जमाती, अब पकड़ा गया

भाग गया था आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव जमाती, अब पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे कोरोना पॉजिटिव जमाती को पुलिस ने पकड़ लिया है। निजामुद्दीन मरकज से लौटा जमाती कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए...

भाग गया था आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव जमाती, अब पकड़ा गया
हिन्दुस्तान,बागपतTue, 07 Apr 2020 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे कोरोना पॉजिटिव जमाती को पुलिस ने पकड़ लिया है। निजामुद्दीन मरकज से लौटा जमाती कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिले के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से वह चादर के सहारे खिड़की से कूदकर भाग निकला। कोरोना पॉजिटिव जमाती के आइसोलेशन वार्ड से भागने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य महकमा में हडकंप मच गया। इस खबर की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस ने जमाती की खोजबीन शुरू कर दी और जल्द ही उसे पकड़ लिया गया।

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में देश-विदेश के जमाती जुटे थे। वहां नेपाल के रहने वाले 37 जमाती भी आए थे। दिल्ली से ये लोग किसी तरह बागपत पहुंच गए। जमातियों में कोरोना के मामले आने शुरू हुए तो देश के अलग-अलग हिस्सों में इनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी दौरान ये सभी बागपत में मिले। जिला प्रशासन ने सभी को बालैनी में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कर दिया। यहां पर एक जमाती की तबीयत खराब हो गई थी। बाद में जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

जमाती में कोरोना की पुष्टि हो जाने के बाद चार अप्रैल की रात में उसे खेकड़ा में सीएचसी पर बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गाय था। यहीं से संक्रमित जमाती सोमवार की रात खिड़की तोड़कर चादर का सहारा लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने अब पकड़ लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें