ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

फर्रुखाबाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शनिवार रात घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला खुमानी के मजरा...

फर्रुखाबाद में वृद्ध की गोली मारकर हत्या
हिन्दुस्तान,फर्रुखाबादSun, 26 Jan 2020 03:29 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शनिवार रात घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला खुमानी के मजरा हनुमन्ता निवासी वृद्व शिवराज यादव रात में अपने घर के बाहर बनी झोपडी में सो रहे थे। उनकी पत्नी वीरावती व बेटी नीतू पुराने घर व उनका बड़ा बेटा अनिल यादव नए घर में में सो रहा था।

अनिल ने बताया रात लगभग एक बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया तो उसने नींद में दरवाजा नही खोला। अनिल ने खिड़की से झांककर देखा तो दरवाजे पर कोई नही था। कुछ समय बाद असलहों से लैस हमलावरों ने झोपडी में पहुंच कर सो रहे शिवराज के गर्दन में गोली मार दी, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर शिवराज की पत्नी जाग गयी और चीखपुकार कर बेटे अनिल को आवाज दी। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। अनिल ने बाहर आकर देखा कि उसके पिता खून से लथपथ झोपडी के बाहर पड़े थे।चीखपुकार होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।अनिल ने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे  घटना के संबंध में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें