ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशअस्पताल से घर लौट रही नर्स से रास्ते में छेड़छाड़, भीड़ ने पकड़कर धुना, वीडियो वायरल

अस्पताल से घर लौट रही नर्स से रास्ते में छेड़छाड़, भीड़ ने पकड़कर धुना, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ के आरोपियों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला आरोपियों को पीटते नजर आ रही है। उसके आसपास लोगों की काफी भीड़...

अस्पताल से घर लौट रही नर्स से रास्ते में छेड़छाड़, भीड़ ने पकड़कर धुना, वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान संवाद,बुलंदशहर। Fri, 24 Jul 2020 09:29 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ के आरोपियों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला आरोपियों को पीटते नजर आ रही है। उसके आसपास लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा है।  बुलंदशहर की एक नर्स से छेड़छाड़ करना और उसे घूरना दो युवकों को महंगा पड़ गया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। बताते हैं कि सिविल अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स अस्पताल से घर लौट रही थी। रास्ते में कुछ लोग उसे परेशान करने लगे। नर्स ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आसपास के लोगों ने आरोपियों को दबोच लिया। भीड़ ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

वीडियो देखकर हरकत में आई पुलिस  

नर्स से छेड़छाड़ के बाद भीड़ द्वारा आरोपियों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस ने नर्स से छेड़छाड़ करने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
  
शराब के नशे में धुत थे छेड़छाड़ करने वाले युवक

बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास रोड पर नर्स से छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने शराब पी रखी थी। यहां युवकों ने नर्स को आते देखा तो उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें