ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में और कमी आई, रिकवरी रेट 83 प्रतिशत

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में और कमी आई, रिकवरी रेट 83 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश में एक दिन में संक्रमित होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में अब तेजी से गिरावट आने लगी है। शनिवार को भी जितने संक्रमित मिले उससे काफी अधिक मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। शनिवार को...

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में और कमी आई, रिकवरी रेट 83 प्रतिशत
प्रमुख संवाददाता , लखनऊSun, 27 Sep 2020 07:19 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में एक दिन में संक्रमित होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या में अब तेजी से गिरावट आने लगी है। शनिवार को भी जितने संक्रमित मिले उससे काफी अधिक मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। शनिवार को 4412 संक्रमित मिले तो अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 6546 रही। यए आंकड़ा प्रदेश में कोरोना को लेकर चिन्तित लोगों के लिए राहत देने वाला है।

24 घंटे में संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या भी अब तेजी से नीचे जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मरने वाले संक्रमितों की संख्या 69 रही जबकि शुक्रवार को यह संख्या 84 थी। दूसरी तरफ कोरोना जांच के लिए संग्रहित होने वाले सैम्पलों की जांच में लगातार वृद्धि की जा रही है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 1,56,828 सैम्पल की जांच की गई। इस प्रकार से प्रदेश में अब तक कुल 94,67,186 सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के संक्रमित 4412 नए मामले आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 3,20,232 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। इसी प्रकार से प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 6546 लोग उपचारित हुए। प्रदेश में रिकवरी रेट में वृद्धि जारी है। शनिवार को प्रदेश का रिकवरी रेट 83.64 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 57,086 कोरोना के एक्टिव मामले हैं जबकि होम आइसोलेशन में 29,266 लोग हैं।

अमित प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के निजी चिकित्सालयों में 3629 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 145 लोगइलाज करा रहे हैं। यह भी बताया कि पूल टेस्ट के तहत 2477 पूल की जांच की गई। जिसमें 2063 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 414 पूल 10-10 सैम्पल की जांच की गई। 

कोरोना के संक्रमण की रफ्तार हुई धीमी
एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से आई गिरावट के साथ-साथ संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या भी कम रही। शनिवार को एक दिन में संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या पूर्व की अपेक्षा काफी कम 4412 रही। वहीं इससे मरने वालों की संख्या भी नीचे गिरकर 69 पर पहुंच गई। शुक्रवार को यह संख्या 84 दर्ज की गई थी। इस बीच संक्रमण की चपेट में आने वालों की संख्या में सबसे टॉप पर रहने वाले राजधानी लखनऊ में 26 सितम्बर संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को यहां संक्रमितों की संख्या 599 रही जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या प्रदेश में सबसे अधिक 11 रही।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें